15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने स्ट्राइक रेट को लेकर पहली बार केएल राहुल ने तोड़ी चुप्पी, कहा – कोई भी ‘परफेक्ट’ नहीं

राहुल जब से चोट से वापस आए हैं उनका फॉर्म अच्छा नहीं है। जनवरी 2021 के बाद से राहुल का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में स्ट्राइक रेट 127.96 का रहा है। इसकी वजह से उनकी काफी आलोचना भी होती है। केएल राहुल का 61 टी20 मुकाबलों में औसत स्ट्राइक रेट 140.91 है, लेकिन कई मौकों पर वह तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए हैं।

2 min read
Google source verification
kl_rahul_inter.png

KL Rahul on his Strike-Rate: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुक़ाबला आज मोहाली के पंजाब क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस सीरीज में भारतीय टीम अपनी कमजोरियों पर ध्यान देना चाहेगी और वर्ल्ड कप के लिए टीम का संतुलन तय करेगी। टीम की बड़ी चिंता उपकप्तान केएल राहुल का फॉर्म है।

राहुल जब से चोट से वापस आए हैं उनका फॉर्म अच्छा नहीं है। जनवरी 2021 के बाद से राहुल का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में स्ट्राइक रेट 127.96 का रहा है। इसकी वजह से उनकी काफी आलोचना भी होती है। केएल राहुल का 61 टी20 मुकाबलों में औसत स्ट्राइक रेट 140.91 है, लेकिन कई मौकों पर वह तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए हैं। अब इसको लेकर पहली बार केएल राहुल ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि है कोई भी प्लेयर परफेक्ट नहीं है और वह भारत के लिए पारी की शुरुआत करते हुए खासतौर पर स्ट्राइक रेट सुधारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

राहुल ने पहले टी20 मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'देखिए, यह जाहिर तौर पर कुछ ऐसा है जिस पर हर खिलाड़ी काम करना चाहता है. कोई भी परफेक्ट नहीं है, हर कोई अपने में सुधार करने के लिए काम कर रहा है। जाहिर तौर पर स्ट्राइक रेट ओवरऑल बेसिस पर देखे जाते हैं। आप यह कभी नहीं देखते हैं कि बल्लेबाज एक निश्चित स्ट्राइक रेट पर खेले। क्या उसके लिए 200 के स्ट्राइक रेट से खेलना महत्वपूर्ण है या फिर 120-130 पर खेलते हुए टीम को जिताना। यह एक ऐसी चीज है जिसपर कोई बात नहीं करता है।'

राहुल ने कहा, 'स्ट्राइक रेट पर मैं काम कर रहा हूं। जाहिर है, पिछले 10-12 महीनों में प्रत्येक खिलाड़ी के लिए जो नियम परिभाषित किए गए हैं, आप बहुत स्पष्ट रूप से जानते हैं और हर खिलाड़ी समझता है कि उनसे क्या उम्मीद की जाती है और हर कोई इसके लिए काम कर रहा है।' लंबी चोट के बाद वापसी करने के बाद से राहुल को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है।

एशिया कप के बाद राहुल ने कहा था कि, "मुझे मेरा लय आसानी से नहीं मिल रहा था। मैं खुश हूं कि मुझे इस टूर्नामेंट के अंत में वह लय हासिल हुई। हांगकांग के खिलाफ मुझे फ्री हिट मिला और मैंने सिक्स मारा, उस मैच में मैंने एक और सिक्स मारा। इसके बाद मैंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी कुछ शॉट लगाए, जिससे मुझे लगा कि मैं लय में आ रहा हूं।''