लगातार तीन शतक लगा रूट ने बनाए कई रेकॉर्ड
रूट अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया। रूट से पहले कॉलिन कौड्रे, जावेद मियांदाद, गॉर्डन ग्रीनिज, एलेक स्टीवर्ट, इंजमाम उल-हक, रिकी पॉन्टिंग, दोनों पारियों में शतक, ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमला अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक लगा चुके हैं। रूट साथ ही पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने अपने 98वेंए 99वें और 100वें टेस्ट मैचों में शतक जमाया है। रूट के टेस्ट कॅरियर का यह अब तक का 20वां और इस साल का तीसरा शतक है। उन्होंने इससे पहले श्रीलंका दौरे पर 186 और 228 रनों की पारी खेली थी।