भारत ने इस मैदान पर अब तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से टीम को केवल 2 बार जीत नसीब हुई है, जबकि 4 मैचों में हार और 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। लीड्स में भारत ने पहली बार 1952 में मैच खेला था, जहां उसे 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैदान पर टीम ने दो मुक़ाबले जीते हैं। यह जीत 1986 में कपिल देव और 2002 में सौरव गांगुली की कप्तानी में हासिल की थीं। भारतीय टीम आखिरी बार 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में इस मैदान में खेली थी। जहां उन्हें एक पारी और 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था।