30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG: दूसरे दिन भारत के सात विकेट पर 421 रन, इंग्लैंड पर 175 रनों की बढ़त

राहुल 86 रन, जायसवाल 80 रन और जडेजा के नाबाद 81 रनों की अर्धशतकीय पार की बदौलत भारत ने पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 421 का विशाल स्कोर खड़ा करते हुए 175 रनों की बढ़त के साथ मैच पर अपनी पकड़ बना ली है।

2 min read
Google source verification
ravi_jadeja_.jpg

India vs England 2nd Day: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के अर्धशतकों की मदद से दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में सात विकेट पर 421 रन बना लिए हैं। भारत ने इंग्लैंड पर 175 रन की बढ़त बना ली है। रवींद्र जडेजा 81 रन और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर क्रीज़ पर टिके हुए हैं।

सुबह के सत्र में भारत ने एक विकेट पर 119 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। यशस्वी जायसवाल कल के अपने 76 रन के स्कोर में चार का इजाफा कर 80 रन पर आउट हो गये। उन्हें जो रूट ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। इसके बाद शुभमन गिल 23 रन पर पवेलियन लौट गये। उन्हें टॉम हार्टले ने बेन डकेट के हाथों कैच आउट कराया।

दूसरे दिन लंच तक भारत ने पहली पारी में तीन विकेट पर 222 रन बना लिए थे। लंच के बाद भारत को श्रेयस अय्यर 35 रन के रूप में चौथा झटका लगा। उन्हें रेहान अहमद ने हार्टली के हाथों कैच कराया। श्रेयस ने राहुल के साथ 64 रन की साझेदारी की। पांचवे विकेट के रूप में केएल राहुल 86 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हार्टली ने रेहान के हाथों कैच कराया। रवींद्र जडेजा ने संभल कर खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक जड़कर तलवारबाजी वाले स्टाइल में जश्न मनाया।

इसके बाद जो रूट ने केएस भरत 41 रन को एलबीडबल्यू आउट कर भारत को छठा झटका दिया। थोडे अंतराल के बाद 358 के स्कोर पर रविचंद्रन अश्विन एक रन बनाकर आउट हो गये। इंग्लैंड की ओर से दूसरे दिन टॉम हार्टली और जो रुट ने दो-दो विकेट मिले। जैक लीच ओर रेहान अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया है।