30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PSL 2026: फखर जमान पर बॉल टेम्परिंग के लिए लगेगा बैन तो हसन अली को भरना होगा जुर्माना

PSL 2026 में 29 मार्च को कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स मैच में बॉल टेम्‍परिंग के लिए फखर जमान पर एक मैच का बैन लग सकता है। जबकि इसी मैच में बदजुबानी के लिए हसन अली पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगा दिया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 30, 2026

PSL 2026

पाकिस्‍तानी खिलाड़ी हसन अली और फखर जमान। (फोटो सोर्स: IANS)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में 29 मार्च को कराची किंग्स की मौजूदा चैंपियन लाहौर कलंदर्स पर चार विकेट की जीत के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मौजूदा चैंपियन टीम के ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमान पर लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान बॉल टेम्‍परिंग के लिए लेवल 3 का अपराध करने का आरोप लगाया गया है। ऐसे में उन पर एक मैच का बैन लग सकता है। जबकि कराची किंग्‍स के हसन अली पर लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है।

क्‍या है लेवल 3 का अपराध?

पीसीबी ने अपने बयान में कहा कि लाहौर कलंदर्स के फखर जमान पर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए लागू आचार संहिता के अनुच्छेद 2.14 के तहत लेवल 3 का अपराध करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने पीएसएल 11 की खेलने की शर्तों के अनुच्छेद 41.3 का उल्लंघन किया है, जिसके तहत बॉल टेम्‍परिंग अपराध माना जाता है। इन आरोपों के चलते इस पाकिस्तानी बल्लेबाज पर एक मैच का बैन लग सकता है।

सुनवाई के दौरान होगा सजा पर फैसला

यह घटना रविवार शाम को मैच की दूसरी पारी में हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान गेंदबाज के रन-अप के पास इकट्ठा हुए और एक के बाद एक ने गेंद को हाथ लगाया। इसके बाद अफरीदी को फील्ड अंपायर से बहस करते देखा गया, जिसके बाद टीम पर पांच रन का जुर्माना लगाया गया। हालांकि जमान ने इन आरोपों से इनकार किया है। अब इस मामले में अगले 48 घंटों में सुनवाई होने है, जिसमें सजा पर फैसला होगा।

हसन अली पर मैच फ़ीस का 10% जुर्माना

वहीं, कराची किंग्स के तेज़ गेंदबाज हसन अली पर भी अनुच्छेद 2.5 के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है। ज्ञात हो कि अनुच्छेद 2.5 ऐसी भाषा, हरकतें या इशारों का इस्तेमाल करने से संबंधित है, जो किसी मैच के दौरान किसी बल्लेबाज के आउट होने पर उसका अपमान करते हों या उससे कोई आक्रामक प्रतिक्रिया भड़का सकते हों। हसन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है।