
IND vs ENG: तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। (Photo Credit: IANS)
England vs India 3rd test London Weather Update: इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुक़ाबला कल यानि 10 जुलाई से शुरू होगा। यह मुक़ाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी। वहीं एजबेस्टन टेस्ट में भारत ने जीत दर्ज़ की थी। ऐसे में यह सीरीज 1-1 से बराबर पर है। तीसरे टेस्ट में पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल? आइए जानते हैं इस खबर के माध्यम से।
पहला दिन-
मौसम विभाग के मुताबिक लंदन में पहले दिन बादल छाए रहेंगे। ऐसे में ओवरकास्ट कंडीशन के चलते गेंदबाजों को मदद मिलेगी। दिन में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश की संभावना सिर्फ 5 प्रतिशत है। वहीं ह्यूमिडिटी 43% तक रहेगी। हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
दूसरा दिन-
टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को मौसम एक दम साफ रहेगा और तेज गर्मी पड़ेगी। दिन का न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं ह्यूमिडिटी 39% तक रहेगी। हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
तीसरा दिन-
शनिवर को तीसरे दिन एक बार फिर बादल चाएंगे और बारिश की संभावना 5 प्रतिशत रहेगी। ओवरकास्ट होने की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। दिन में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ह्यूमिडिटी 40 प्रतिशत तक रहेगी। हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
चौथा दिन-
चौथा दिन रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। दिन का न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस दिन बारिश मज़ा खराब कर सकती है। 13 जुलाई को 20 प्रतिशत बारिश की संभवना है। वहीं ह्यूमिडिटी 36% तक रहेगी। हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
पांचवां दिन-
लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवे दिन बारिश की संभावना 15 प्रतिशत है। मैच के दौरान बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। दिन में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को ह्यूमिडिटी 39% तक रहेगी। वहीं हवा 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
Updated on:
09 Jul 2025 09:08 am
Published on:
09 Jul 2025 09:08 am
