नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (india vs england) के बीच चेन्नई में जारी चार मैचों की टेस्ट का पहला टेस्ट बहुत ही रोमांचक मोड़ पर आ पहुंचा है। मैच में कौनसी टीम का पलड़ा भारी है यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। भारत को यह मैच जीतने के लिए 90 ओवर में 381 रनों की जरूरत है। वहीं, इंग्लैंड की टीम को 9 विकेट चटकाने हैं। आज सुबह यानी पांचवें का पहला सत्र दोनों ही टीमों के लिए अहम रहेगा। इस सत्र में अगर टीम इंडिया बिना कोई विकेट खोए क्रीज पर टिकी रहती है तो इंग्लैंड के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकती है। वहीं इंग्लैंड के लिए इस सत्र में दो विकेट निकालना बहुत ही महत्वपूर्ण होगा।