उन्होंने कहा, मैंने भारतीय टीम के प्रत्येक सदस्य को यह पुरस्कार समर्पित करता हूं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में हमारी जीत में योगदान दिया। मेरे सभी प्रशंसकों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने मुझे वोट दिया। बता दें कि आईसीसी ने ऋषभ पंत के साथ इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग को भी इस अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया था। लेकिन फैन्स की वोटिंग के आधार पर पंत प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड जीतने में सफल रहे।