11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ind vs Eng: ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक की होगी वापसी, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Ind vs Eng dream 11: इंग्लैंड और भारत केबीच खेले जाने वाले इस सेमीफाइनल मुक़ाबले में भारतीय टीम एक बड़ा बदलाव कर सकती है। टीम ऋषभ पंत की जगह अनुभवी विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की वापसी करा सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification
playing_11_eng_vs_ind.jpg

India vs England Playing 11 prediction: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और भारत के बीच खेला जाएगा। यह मुक़ाबला एडिलेड ओवल में भारतीय समयअनुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुक़ाबले में जीतने वाली टीम 13 नवम्बर, रविवार को पाकिस्तान से फ़ाइनल में भिड़ेगी। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर तीसरी बार फ़ाइनल में जगह बनाना चाहेंगी।

इंग्लैंड और भारत टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुक़ाबले में कभी सामने सामने नहीं आए हैं। इतना ही नहीं 35 साल में यह पहली बार है जब दोनों टीम आईसीसी इवैंट के सेमीफाइनल में आमने सामने होंगी। रोहित शर्मा इस अहम मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में कुछ अहम बदलाव कर सकते हैं। बड़ा सस्पेंस यही है कि बतौर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक खेलेंगे या ऋषभ पंत? साथ ही ये भी देखना होगा कि इस मैच में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ही खेलते दिखेंगे या लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को मौका मिलेगा।

भारतीय टीम ने सुपर 12 के अपने आखिरी मुक़ाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ कार्तिक की जगह पंत को मौका दिया गया था। ऐसे में क्या रोहित और द्रविड़ पंत को ही बरकरार रखेंगे या अनुभवी कार्तिक की वापसी इसका खुलासा टॉस के बाद ही होगा।

ड्रीम 11 - जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, बेन स्टोक्स, सैम करन, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मार्क वुड।

कप्तान - विराट कोहली
उपकप्तान - सैम करन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक(विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन और आदिल राशिद।