6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच में बारिश की 88% संभावना, जानें रद्द हुआ मुक़ाबला तो कौन जाएगा फ़ाइनल में

मैच के दिन भारी बारिश की 88 प्रतिशत संभावना है। वहीं, तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मैच के दिन बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। ऐसे में यह मुकाबला की बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

India vs England, Semi Final 2, Pitch and Weather report: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुक़ाबला कल यानि 27 जून को भारत और गत चैम्पियन इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुक़ाबले में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो कौन सी टीम फ़ाइनल में प्रवेश करेगी। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं।

बारिश की संभावना -
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत-इंग्लैंड मैच में बारिश हो सकती है। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक मैच के दिन भारी बारिश की 88 प्रतिशत संभावना है। वहीं, तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मैच के दिन बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। ऐसे में यह मुकाबला की बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

इस मैच के लिए कोई रिज़र्व डे भी नहीं रखा गया है। अगर बारिश के कारण मैच धुल जाता है तो टेबल टॉपर होने के कारण, भारत को सीधे फ़ाइनल का टिकट मिल जाएगा और इंग्लैंड की टी20 वर्ल्ड कप खिताब बचाने वाली पहली टीम बनने का सपना भी टूट जाएगा। उधर इंग्लैंड को ग्रुप चरण में बारिश के कारण फायदा मिला था और वे सुपर आठ में पहुंच गए थे। लेकिन सेमीफाइनल में वे उम्मीद करेंगे कि बारिश न हो और मैच पूरा खेला जाए।

पिच का हाल -
गुयाना की पिच स्लो है और स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल है। यहां ज़्यादातर मुक़ाबले लो स्कोरिंग होते हैं। बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने में काफी संघर्ष करना पड़ेगा।

बता दें टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लिश टीम ने भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराकर उन्हें फाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया था। अब रोहित शर्मा एंड कंपनी अपनी पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इंग्लैंड को हराना चाहेगी।