4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India vs Kuwait: भारतीय गेंदबाजों की जमकर हुई कुटाई, कुवैत ने इतने रन से जीता मुकाबला

India vs Kuwait Match Highlights: हांगकांग सिक्सेस 2025 के अपने दूसरे मैच में भारत को कुवैत के हाथों 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले दिनेश कार्तिक एंड कंपनी ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की विजयी शुरुआत की थी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Nov 08, 2025

India vs Kuwait Match Highlights

हांगकांग सिक्‍सेज में सभी टीमों के कप्‍तान। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ICCAsiaCricket)

India vs Kuwait Match Highlights: हांगकांग सिक्सेस 2025 में शनिवार 8 नवंबर की सुबह 6.40 बजे भारत और कुवैत के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी कुवैत की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 5.4 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर सिर्फ 79 रन ही स्‍कोर बोर्ड पर लगा सकी और इस तरह उसे अपने टूर्नामेंट के दूसरे मैच में कुवैत के खिलाफ 27 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने बारिश बाधित मैच में पाकिस्तान को हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की थी।

यासिन पटेल ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

मैच की बात करें तो भारतीय कप्‍तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी कुवैत की शुरुआत काफी खराब रही। उसने 4.2 ओवर में 57 रन के स्‍कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। यहां से यासिन पटेल ने महज 14 गेंदों पर 2 चौके और 8 छक्‍कों की मदद से नाबाद 58 रन की विस्‍फोटक पारी खेलते स्‍कोर को 106 रनों तक पहुंचाया।

12 के स्‍कोर पर गंवाए तीन विकेट

107 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहली ही गेंद पर पहला झटका शून्‍य के स्‍कोर पर रोबिन उथप्‍पा के रूप में लगा। इसके बाद भारत ने 9 के स्‍कोर पर पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्‍तान दिनेश कार्तिक (8) का विकेट भी गंवा दिया। फिर स्‍टूअर्ट बिन्‍नी (2) भी 12 के स्‍कोर पर चलते बने। इस तरह नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और भारतीय टीम 5.4 ओवर में 79 रनों पर ऑलआउट हो गई।

दोनों टीमों की प्लेइंग 6

भारत: रॉबिन उथप्पा (डब्ल्यू), प्रियांक पांचाल, दिनेश कार्तिक (सी), स्टुअर्ट बिन्नी, अभिमन्यु मिथुन, शाहबाज़ नदीम।

कुवैत: अदनान इदरीस, मीत भावसार, बिलाल ताहिर, यासीन पटेल (सी), रविजा संदारुवान (डब्ल्यू), मोहम्मद शफीक।

Story Loader