
India vs New Zealand, 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुक़ाबला आज यानि बुधवार 16 अक्टूबर से खेला जा रहा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहे इस मुक़ाबले के टॉस में बारिश के चलते देरी हो रही है। फिलहाल पिच और मैदान को कवर्स से ढका गया है और अभी तेज़ बारिश हो रही है।
दरअसल बेंगलुरु में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते मैदान बेहद गीला हो गया है। ऐसे में मैच समय पर शुरू नहीं हो पाएगा। इस टेस्ट मैच में लगातार बारिश का साया बना रहेगा। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह में 90 प्रतिशत नमी रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है, लेकिन दिन के आगे बढ़ते ही भारी बारिश हो सकती है। आसमान पूरे दिन बादलों से घिरा रहेगा। बारिश की संभावना 41 प्रतिशत है।
बेंगलुरु में बीते दिनों में इतनी बारिश हुई कि वहां के सड़कों पर काफी पानी जमा है। जिसके चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बेंगलुरु में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इसका मतलब है कि बारिश थमने वाली नहीं है और आज भारी बारिश की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट के चलते कर्नाटक सरकार ने बुधवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है, जबकि कई टेक कंपनियों ने कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है।
Updated on:
16 Oct 2024, 2:21 PM IST
Published on:
16 Oct 2024, 9:17 AM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.