12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NZ: 34 साल में न्यूजीलैंड ने भारत में नहीं जीती सीरीज, जानें कब कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं मैच

IND vs NZ When and where to watch: भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

2 min read
Google source verification
india_vs_nz_live.png

India vs New Zealand 2nd ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुक़ाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। यह पहली बार है जब रायपुर में किसी अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन किया जा रहा है। यह भारत में वनडे मैच आयोजित करने वाला 60वां स्टेडियम है। न्यूजीलैंड को भारत की धरती पर पहली वनडे सीरीज जीतने का इंतजार है। बीते 34 साल में न्यूजीलैंड 6 बार भारत का टूर कर चुका है। लेकिन उसे एक बार भी वनडे सीरीज जीतने में सफलता नहीं मिली है। तो आइए जानते हैं आप कब कहां और कैसे देख सकते हैं ये मुक़ाबला -

IND vs NZ 2nd ODI: कब होगा भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मैच?
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 21 जनवरी यानी शनिवार को खेला जाएगा।

IND vs NZ 2nd ODI: कहां होगा भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मैच?
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs NZ 2nd ODI: कब शुरू होगा भारत और न्यूज़ीलैंड का मुकाबला?
भारत और न्यूज़ीलैंड का वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 1.00 बजे होगा।

IND vs NZ 2nd ODI: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

IND vs NZ 2nd ODI: फ्री में कैसे देख सकते हैं भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच पहले टी20 मैच का लाइव प्रसारण?
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहले वनडे मैच को डीडी स्पोर्ट्स पर डीडी फ्री डिश प्लेटफॉर्म के माध्यम से फ्री में देख सकते हैं।

IND vs NZ 2nd ODI: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।