7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारत ने इस स्टार खिलाड़ी को दिया मौका, देखें प्लेइंग 11

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जेडन लेनोक्स इस मैच में डेब्यू करने जा रहे हैं। भारत ने भी अपनी एक बदलाव किया है। वाशिंगटन सुंदर की जगह नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिला है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jan 14, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे राजकोट में खेला जा रहा है (Photo - EspnCricInfo)

India vs New Zealand, 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कीवी टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी।

दोनों टीमों ने किए ये बदलाव

इस मुक़ाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किए हैं। ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोटिल होने की वजह से सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनके स्थान पर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिला है। वहीं न्यूजीलैंड ने भी एक बदलाव किया है। जेडन लेनॉक्स को डेब्यू का मौका मिला है।

ऐसा है राजकोट का रिकॉर्ड

राजकोट में पिछले 10 लिस्ट-ए मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने पांच और चेज करने वाली टीम ने पांच मैच जीते हैं। यहां का औसतन पहली इनिंग्स का एवरेज स्कोर 300+ का है। ऐसे में रनों की बरसात हो सकती है।

दोनों टीमें की प्लेइंग 11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर) रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), जकाी फोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, जेडन लेनॉक्स।