12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज कल से, जानें कब कहां और कैसे देख सकते हैं ये सीरीज

IND vs NZ When and where to watch: भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

2 min read
Google source verification
rohit_letham.png

India vs New Zealand ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 18 जनवरी से 24 जनवरी के बीच खेली जाएगी। इस सीरीज के सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे खेले जाएंगे। कीवी टीम पाकिस्तान को हराने के बाद भारत दौरे पर पहुंची है। न्यूजीलैंड को भारत की धरती पर पहली वनडे सीरीज जीतने का इंतजार है। बीते 34 साल में न्यूजीलैंड 6 बार भारत का टूर कर चुका है। लेकिन उसे एक बार भी वनडे सीरीज जीतने में सफलता नहीं मिली है। तो आइए जानते हैं आप कब कहां और कैसे देख सकते हैं ये सीरीज -

कब खेली जाएगी भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज 18 जनवरी से 24 जनवरी के बीच खेली जाएगी।

कहां खेले जाएंगे भारत और न्यूजीलैंड वनडे मुक़ाबले?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मुक़ाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं तीसरा मुक़ाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत-न्यूजीलैंड वनडे मुक़ाबले भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होंगे?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 1.30 बजे से शुरू होंगे। इन सभी मैचों का टॉस आधा घंटे पहले यानी 1 बजे होगा।

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण किस चैनल पर देखा जा सकता है?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाली वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनल्स पर देखा जा सकता है।

फ्री में कैसे देख सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज को डीडी स्पोर्ट्स पर डीडी फ्री डिश प्लेटफॉर्म के माध्यम से फ्री में देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस सीरीज की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।