
Virat kohli India vs New Zealand ODI: श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के बाद अब भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलने जा रहा है। श्रीलंका के खिलाफ पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला। विराट ने तीन मैचों की इस सीरीज में दो शतक लगाए और 283 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता।
विराट ने पहले मैच में 113 रन बनाए, वहीं तीसरे मैच में नाबाद 166 रनों की पारी खेली। इन शतकों के साथ विराट के वनडे क्रिकेट में 46 शतक पूरे कर लिए हैं। वहीं ओवरऑल उनेक 74 अंतरराष्ट्रीय शतक हो चुके हैं। वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सचिन से सिर्फ तीन शतक पीछे हैं। कोहली ने घरेलू जमीन पर 21 वनडे शतक जमाकर सचिन तेंदुलकर का 20 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा दिया है। इसके अलावा कोहली ने एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 10 वनडे शतक लगाने के सचिन के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त किया।
अब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में कोहली के पास सचिन, सहवाग, पोंटिंग और जयसूर्या के रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। दरअसल, कोहली ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 वनडे मैचों में 5 शतक जमाए हैं। इसके साथ ही वह कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में सचिन और पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। इन दोनों ने भी 5-5 शतक लगाए। अगर इस सीरीज में कोहली एक भी शतक लगा देते हैं तो यह रिकॉर्ड टूट जाएगा।
इसके अलावा न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में पोंटिंग और सहवाग संयुक्त रूप से टॉप पर काबिज हैं। दोनों ने अब तक 6-6 शतक जड़े हैं। ऐसे में यदि कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में दो शतक लगाते हैं, तो पोंटिंग और सहवाग का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर देंगे।
Published on:
17 Jan 2023 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
