2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NZ: भारत की ओर से लगी रेकॉर्ड की झड़ी, कोहली-शमी और बुमराह ने रचा इतिहास

न्‍यूजीलैंड पर भारत की जीत के साथ रेकॉर्ड की झड़ी लगी है। इस मैच में मोहम्‍मद शमी, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने कई रेकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

2 min read
Google source verification
bumrah-shami.jpg

भारत की ओर से लगी रेकॉर्ड की झड़ी, कोहली-शमी और बुमराह ने रचा इतिहास।

वर्ल्ड कप 2023 के 21वें मुकाबले में भारत ने धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही वर्ल्‍ड कप 2023 की प्‍वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया न्‍यूजीलैंड को पछाड़कर टॉप पर पहुंच गई है। भारत की इस जीत में मोहम्‍मद शमी और विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई। कोहली ने 95 रन की शानदार पारी खेली तो मोहम्‍मद शमी ने 5 विकेट हॉल अपने नाम किया। इस मैच में कोहली, शमी, रोहित और बुमराह ने कई रेकॉर्ड भी बनाए हैं।


मोहम्मद शमी ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 10 ओवरों 54 रन देकर पांच विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए शमी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही शमी इस साल भारत के लिए सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे प्‍लेयर बन गए। शमी ने तीन बार ये अवॉर्ड जीता है तो कोहली चार बार ये खिताब जीत चुके हैं।

कोहली ने तोड़ा सचिन का अहम रेकॉर्ड

विराट कोहली ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 95 रन बनाए। इसके साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर का अंतरराष्‍ट्रीय मैचों में सर्वाधिक अर्धशतक बनाने का रेकॉर्ड तोड़ा है। कोहली ने 137 अर्धशतक के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 136 मैचों में अर्धशतक जड़े थे। वहीं, 167 अर्धशतक के साथ रिकी पोंटिंग पहले नंबर पर हैं।

7वीं बार हुए नर्वस 90 का शिकार बने कोहली

कोहली अब वनडे में सबसे ज्यादा बार 90 प्‍लस स्‍कोर के मामले में चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 95 पर आउट हुए। ये 7वीं बार है, जब वह नर्वस 90 पर आउट हुए। मोहम्मद अजहरुद्दीन और शिखर धवन भी 7-7 बार नर्वस 90 का शिकार बन चुके हैं। नर्वस 90 पर सबसे ज्‍यादा बार सचिन 18 बार आउट हुए हैं।

शमी ने कुंबले तो बुमराह ने कपिल देव को पीछे छोड़ा

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ शमी ने 10 ओवरों 54 रन देकर पांच विकेट लिए। इसके साथ ही अब शमी के वर्ल्‍ड कप में अब कुल 36 विकेट हो गए हैं। इस मामले में उन्‍होंने अनिल कुंबले 31 विकेट को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया। बुमराह के अब वर्ल्‍ड कप में कुल 29 विकेट हो गए हैं। उन्‍होंने कपिल देव 28 विकेट को पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में पहले नंबर पर संयुक्‍त रूप से जहीर खान और जवागल श्रीनाथ हैं, जिनके नाम 44-44 विकेट हैं।

Story Loader