9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs PAK: एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए तैयार भारत, लेकिन ये तीन पाक खिलाड़ी कर सकते हैं पलटवार

IND vs PAK: भारत ग्रुप ए में पहले और पाकिस्तान दूसरे नंबर पर रहा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर दोनों टीमों की भिड़ंत होगी। दोनों के बीच पहला मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला गया था। ऐसे में भारत को पाकिस्तान से बच कर रहना होगा। पाकिस्तान के पास तीन ऐसा खिलाड़ी हैं जो इस मैच में भारत के खिलाफ पलटवार कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
ind_vs_pak_match.png

Asia Cup 2022 India vs pakistan: एशिया कप 2022 में आज भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने सामने होंगे। दोनों देशों के बीच बाइलेटरल सीरीज बंद होने के बाद यह पहली बार है जब एक ही महीने में दो बार फैंस को भारत-पाकिस्तान मैच देखने को मिला रहा है। ऐसे में फैंस इसके लिए काफी उत्साहित है। वहीं पाकिस्तान एशिया कप के पहले मैच में भारत के हाथों मिली हार का बदला लेने के लिए तैयार है। पहले मैच में पाकिस्तान को भारत ने 5 विकेट से हराया था।

भारत ग्रुप ए में पहले और पाकिस्तान दूसरे नंबर पर रहा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर दोनों टीमों की भिड़ंत होगी। दोनों के बीच पहला मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला गया था। 2020 टी20 वर्ल्ड कप में भी दोनों की भिड़ंत यही हुई थी। यानी भारत और पाकिस्तान का लगातार तीसरा मुकाबला एक ही मैदान पर खेला जाएगा। ऐसे में भारत को पाकिस्तान से बच कर रहना होगा। पाकिस्तान के पास तीन ऐसा खिलाड़ी हैं जो इस मैच में भारत के खिलाफ पलटवार कर सकते हैं। आइए एक नज़र डालते हैं इन खिलाड़ियों पर -

नसीम शाह -
नसीम शाह ने एशिया कप 2022 के पहले मैच में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था। उस डेब्यू मैच में ही नसीम ने बता दिया है कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं। चोट और क्रॉप्स से जूझते हुए नसीम शाह भारत के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की। शाह ने पहले ही ओवर में केएल राहुल को शून्य पर बोल्ड कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने सूर्यकुमार यादव को भी पवेलियन भेजा था। शाह ने विराट कोहली को भी निशाना बनाया था। लेकिन उनका कैच छूट गया था। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इस दौरान 12 गेंद डॉट डाली थीं।

आसिफ अली -
आसिफ अली की बल्लेबाजी के बारे में सभी जानते हैं। अंतिम ओवरों में वो गजब की बल्लेबाजी करते हैं। बहुत लंबे-लंबे सिक्स वो लगाते हैं। पाकिस्तानी टीम में उन्हें इस वजह से शामिल भी किया गया है। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने अंतिम समय में कई मुकाबले एकतरफा जिताए थे। अगर अली किसी मैच में 20 गेंद भी खेल लेंगे तो वो आराम से चालीस से ऊपर का स्कोर खड़ा करने की ताकत रखते हैं। ऐसे में भारत को इस बल्लेबाज से सावधान रहने की जरूरत है।

मोहम्मद रिजवान -
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का बल्ल पिछले कुछ महीनों से जमकर बोल रहा है। रिजवान ने भारत के खिलाफ पिछले मुक़ाबले में 43 रन की पारी खेली थी। वहीं हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 78 रन की नाबाद पारी खेली है। इतना ही नहीं 2021 वर्ल्ड कप में इसी मैदान पर रिजवान ने 55 गेंद पर 79 रनों की नाबाद पारी खेली थी। ऐसे में इस बल्लेबाज से भारतीय गेंदबाजों को सतर्क रहने की जरूरत है।