4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs PAK: पाकिस्‍तान के खिलाफ आज रन मशीन विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास, सिर्फ करना है ये काम

India vs Pakistan Virat Kohli Record : एशिया कप 2023 में आज भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्‍तान के खिलाफ कैंडी में खेलने जा रहा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस मैच में इतिहास रच सकते हैं। अगर कोहली के बल्‍ले से रन बरसे तो वह एकदिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में महारेकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

2 min read
Google source verification
india-vs-pakistan-asia-cup-2023-virat-kohli-record-13000-odi-runs-after-sachin-tendulkar-second-indian-batsman-team-india.jpg

पाकिस्‍तान के खिलाफ आज रन मशीन विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास।

India vs Pakistan Virat Kohli Record : आज वह दिन आ ही गया है, जब चार साल बाद वनडे में चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान के बीच मुकाबला होगा। ये एशिया कप 2023 का तीसरा मैच है, कैंडी के पल्‍लेकल इंटरनेशनल स्‍टेडियम में दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। एशिया कप में पाकिस्‍तान जहां अपना पहला मैच नेपाल से जीतने के बाद आज सुपर-4 का टिकट पाने के इरादे से उतरेगा। वहीं, भारतीय टीम एशिया कप के 16वें सीजन के पहले मुकाबले में जीत से आगाज करना चाहेगी। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस मुकाबले में इतिहास रच सकते हैं। अगर वह पाकिस्‍तान के खिलाफ शतक बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह एकदिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रच देंगे।


दरअसल, आज पाकिस्‍तान के खिलाफ अगर विराट कोहली 102 रन बनाते हैं तो वह वनडे अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में 13 हजार रन पूरे कर लेंगे। विराट कोहली इस मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक दुनिया के सिर्फ 4 बल्लेबाज ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 13 हजार रन के पड़ाव तक पहुंच सके हैं। इस मामले में वह दुनिया के 5वें बल्लेबाज होंगे।

ऐसा करने वाले दुनिया के पहले एक्टिव क्रिकेटर बन जाएंगे कोहली

बता दें कि सक्रिय क्रिकेटरों की सूची में 13 हजारी बनने वाले कोहली दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बन सकते हैं। उन्‍होंने अभी तक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 12,898 रन बनाए हैं यानी वह सिर्फ 102 रन दूर हैं। बता दें कि वनडे इंटरनेशनल में अभी तक दुनिया में सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रेकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने 18,426 रन बनाए।

यह भी पढ़ें : भारत-पाक के महामुकाबले का कौन-कौन से चैनल पर होगा लाइव प्रसारण, जानें

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) - 18,426 रन

2. कुमार संगकारा (श्रीलंका) - 14,234 रन

3. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 13,704 रन

4. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - 13,430 रन

5. विराट कोहली (भारत) - 12,898

यह भी पढ़ें : भारत-पाक मैच आज, कैंडी में अजेय है टीम इंडिया तो 2012 से नहीं जीता पाकिस्‍तान

Story Loader