5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत-पाक महामुकाबले को लेकर अहमदाबाद में कड़ी सुरक्षा, स्टेडियम के बाहर फैंस की भारी भीड़, देखें तस्‍वीरें

India vs Pakistan : वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत और पाकिस्‍तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में महामुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को देखने के लिए भारत और पाकिस्‍तान ही नहीं, बल्कि दुनिया भर से क्रिकेट फैंस अहमदाबाद पहुंचे हुए हैं। स्‍टेडियम के बाहर फैंस काफी उत्‍साहित नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
ahmedabad.jpg

नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम के बाहर मौजूद ये फैंस अमरीका से टीम इंडिया का समर्थन करने पहुंचे हैं।

India vs Pakistan : भारत और पाकिस्‍तान के बीच आज 14 अक्‍टूबर को दोपहर दो बजे से आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मुकाबला खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले को देखने के लिए भारत और पाकिस्‍तान ही नहीं, बल्कि दुनिया भर से क्रिकेट फैंस अहमदाबाद पहुंचे हुए हैं। सुबह 10 बजे से ही नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम के बाहर दर्शकों का पहुंचना शुरू हो गया था। कोई अपने पूरे परिवार के साथ इस महामुकाबले का लुत्‍फ उठाने पहुंचा है तो कोई दोस्‍तों के साथ पहुंचा है। कोई तिरंगे के रंग में रंगा हुआ तो कोई टीम इंडिया की जर्सी में है तो वहीं कुछ दर्शक गरबे की पोशाक में भी पहुंचे हैं। आइये तस्‍वीरों में देखते हैं मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम के बाहर का नजारा।


भारत-पाकिस्‍तान मैच का लुत्‍फ उठाने ये दंपती अपने बेटे के साथ नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम पहुंचा है।


गुजराती फैन भारत-पाकिस्‍तान का मैच देखने गरबे की पोशाक पहनकर पहुंचा है।


जहां अधिकतर फैंस टीम इंडिया की जर्सी में नजर आए तो वही ये फैंस तिरेंगे की पोशाक पहनकर मैच देखने पहुंचे हैं।


भारत और पाकिस्‍तान का मैच देखने पहुंचे ये फैंस विराट कोहली के हैं, जिन्‍होंने पोस्‍टर पर लिखा है कि जहां मैटर बड़ा होता है, वहां विराट कोहली खड़ा होता है।


नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम के बाहर मौजूद ये फैंस जीतेगा भई जीतेगा हिंदुस्‍तान जीतेगा के नारे लगा रहे हैं।