23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘टूटा दिल, टूटे सपने’, जोहान्सबर्ग में पहली बार हारा भारत, अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता मैच

India vs South Africa:भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत लिया है। जोहान्सबर्ग के मैदान पर यह टीम इंडिया की पहली हार है। कप्तान डीन एल्गर साउथ अफ्रीका को मिली इस जीत के हीरो रहे। एल्गर, ने 96 रनों की नाबाद पारी खेली।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Jan 06, 2022

india_vs_sa_south_africa_beat_india_by_7_wickets.jpg

India vs South Africa

India vs South Africa 2nd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को मेजबान अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत लिया है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि टीम इंडिया ने जोहान्सबर्ग के मैदान पर कोई मैच हारा हो। इससे पहले भारत कभी भी जोहान्सबर्ग के मैदान पर कोई टेस्ट मैच नहीं हारा था। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने यह मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। अब अगला और अंतिम मैच 11 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा। मैच के चौथे दिन का ज्यादातर खेल का हिस्सा बारिश की भेंट चढ़ा लेकिन बारिश के बाद जब खेल शुरू हुआ तब अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर का बल्ला गरजा और उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया।

डीन एल्गर साउथ अफ्रीका को मिली इस जीत के हीरो रहे। डीन एल्गर, ने 188 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 96 रनों की नाबाद पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। चौथे दिन टीम इंडिया के गेंदबाज पस्त साबित हुए और डुसेन के रूप में उन्हें मात्र एक ही विकेट मिला। भारत के लिए दूसरी पारी में मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और अश्विन ने एक-एक विकेट झटके।

मालूम हो कि टीम इंडिया की दूसरी पारी 266 रनों पर सिमट गई थी। लेकिन, पहली पारी में 27 रनों की बढ़त मिलने के चलते साउथ अफ्रीका को 240 रनों का लक्ष्य मिला जिसे उसने बड़े ही आसानी से 67.4 ओवर में हासिल कर लिया। डीन एल्गर के अलावा बावुमा ने भी नाबाद 23 रनों की पारी खेली।

टीम इंडिया इस मैच में बगैर विराट कोहली के मैदान पर उतरी थी। केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आए। भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे जिसके जवाब में अफ्रीका टीम की पहली पारी 229 रनों पर सिमटी। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने रहाणे और पुजारा के 111 रनों की साझेदारी के बदौलत 266 रनों का स्कोर बनाया। हालांकि, यह स्कोर नाकाफी साबित हुआ और टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप