10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजू सैमसन के दीवाने हुए फैंस, उनकी तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर देखेंगे मैच, स्टेडियम के बाहर लगाया बड़ा सा कटआउट

Ind vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए संजू सैमसन भले ही स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन स्टेडियम के बाहर उनका बड़ा सा कटआउट लगाया गया है। केरल में टीम इंडिया जब से पहुंची है, तब से संजू सैमसन के नाम के नारे लग रहे हैं।

2 min read
Google source verification
sanju_samsin_fans.jpg

India vs South Africa 1st T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 का पहला मुक़ाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में लोकल बॉय संजू सैमसन टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। इसके बावजूद उनके फैंस की दीवानगी उनके लिए कम नहीं हो रही है। एयरपोर्ट पर भारतीय टीम के सामने 'संजू -संजू' के नारे लगाने के बाद अब उनके फैंस ने स्टेडियम के बाहर उनका बड़ा सा कटआउट लगाया है।

लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें आगामी टी20 विश्व कप और इस सीरीज के लिए नहीं चुने जाने से नाराज़ फैंस ने एयरपोर्ट में भारतीय टीम का विरोध करते हुए संजू सैमसन के नाम के नारे लगाए थे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। अब फैंस ने स्टेडियम के बाहर उनका बड़ा सा कटआउट लगाया है और मैच के दौरान सैमसन की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर प्रवेश करने की योजना है। फैंस मैच के दौरान भी 'संजू -संजू' के नारे लगाते नज़र आ सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास तटीय गांव के रहने वाले सैमसन वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं और उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उम्मीदें अधिक थीं कि वह टी20 विश्व कप टीम में जगह बना लेंगे, लेकिन चयनकतार्ओं को प्रभावित करने में असफल रहे।

सैमसन ने 2022 में छह अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44.75 की औसत और 158.41 के स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए हैं। संजू ने 2015 में डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। इन सात सालों में उन्हें सिर्फ 16 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 296 रन बनाए हैं। इनमें 6 मैच इसी साल खेले हैं। वहीं पिछले साल उन्होंने वनडे में अपना डेब्यू किया, जिसमें उन्हें 7 मैचों की 6 पारियों में खेलने का मौका मिला है।