
India vs South Africa 2nd T20 playing 11: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला आज गुवाहाटी के बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत इस मैच को जीतकर सीरीज में कब्जा जमाना चाहेगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह आठवीं द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इनमें भारत ने तीन और दक्षिण अफ्रीका ने दो बार सीरीज जीती है। दो सीरीज ड्रॉ रहीं।
भारत ने तीनों बार दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में हराया है, लेकिन अपने घर में वह कभी नहीं जीत पाया है। दक्षिण अफ्रीका ने 2015-16 में भारत में तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीती थी। इस मैच में भारतीय टीम एक बदलाव कर सकती है। अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के स्थान पर युजवेंद्र चहल को मौका दिया जा सकता है। चहल खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऐसे में उन्हें वर्ल्ड कप से पहले लय में आने के लिए भारत कुछ और मौके देना चाहेगा। वहीं दूसरे स्पिनर के तौर पर अक्षर पटेल ने अपनी जगह पक्की कर ली है। अक्षर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में 7.87 की औसत से आठ विकेट लिए थे।
टी-20 विश्वकप लेकर जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के अभियान का मुख्य हिस्सा थे। पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से वे वर्ल्ड कप से लगभग बाहर हो गए हैं। उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को चोटिल खिलाड़ियों के विकल्प के रूप में जरूर टीम में शामिल किया गया है लेकिन ये दोनों अभी विश्वकप दल का हिस्सा नहीं हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बुमराह के विकल्प के रूप में टीम प्रबंधन किस गेंदबाज को अवसर देता है।
संभावित प्लेइंग इलेवन-
भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
दक्षिण अफ्रीका- टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीज़ा हेन्ड्रिक्स, रीली रोसो, एडन मार्करम, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, तबरेज़ शम्सी, एनरिक नॉर्टजे, कगीसो रबाडा और लुंगी नगिदी।
Published on:
02 Oct 2022 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
