16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs SA: स्टब्स और कोएट्जे ने भारत के मुंह से छीनी जीत, दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट हरा सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने 125 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट खोकर 19 ओवर में हासिल कर लिया।

2 min read
Google source verification

India vs South Africa 2nd T20: दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला कबेखा के सेंट जॉर्ज्स पार्क स्टेडियम में खेला गया। इस लो स्कोरिंग मुक़ाबले में दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ प्रोटीज़ ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।

स्टब्स और कोएट्जे की बेहतरीन बल्लेबाजी

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने 125 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट खोकर 19 ओवर में हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए जीत के हीरो ट्रिस्टन स्टब्स रहे। स्टब्स ने मुश्किल वक़्त पर समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंद पर नाबाद 47 रन बनाए। उनका साथ गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जे ने दिया। कोएट्जे ने 9 गेंद पर 19 रनों की पारी खेली। दोनों ने आठवे विकेट के लिए 20 गेंद पर 42 रन जोड़े।

वरुण चक्रवर्ती ने झटके 5 विकेट

इन दोनों के अलावा रीजा हैंड्रिक्स ने 21 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए। वहीं रयान रिकल्टन ने 13 रनों का योगदान दिया। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 17 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके अलावा रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह ने एक - एक विकेट झटके।

हार्दिक और अक्षर ने भारत को संभाला

इससे पहले भारत ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 124 रन बनाए थे। भारत के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। हार्दिक के अलावा अक्षर पटेल ने 21 गेंदों पर 27 रन और तिलक वर्मा ने 20 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली।

भारत की पारी

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 15 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये। संजू सैमसन (डक), अभिषेक शर्मा (चार) और सूर्यकुमार यादव (चार) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद आखिरी तक रन बनाने के लिए तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने पारी को संभालने का प्रयास किया। तिलक वर्मा ने 20 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाते हुए (20) रन बनाये।

रिंकू सिंह (9) रन बनाकर आउट हुये। हार्दिक पंड्या ने चार चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 39 रन बनाये। अर्शदीप सिंह सात रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन, गेराल्ड कोएत्जी, ऐंडिले सिमेलाने, एडन मारक्रम और एन पीटर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।