
India vs South Africa 3rd ODI playing 11: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुक़ाबला बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका ने 9 रन से जीता था। वहीं दूसरे में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज़ की थी। अब इस मुक़ाबले में जो भी टीम जीतेगी वह सीरीज अपने नाम कर लेगी।
भारतीय टीम 12 साल से अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं जीता है। ऐसे में उनके पास आज इतिहास रचने का बड़ा मौका है। लेकिन भारत अगर आज हार जाता है तो वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम घर में लगातार दूसरी सीरीज गंवाएगी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में भारत की धरती पर पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीती थी।
वनडे डेब्यू के लिए कतार में इस समय राहुल त्रिपाठी के साथ रजत पाटीदार और मुकेश कुमार हैं। रांची में खेले गए मुकाबले से पहले शहबाज अहमद भी इस लिस्ट का हिस्सा थे, मगर उन्हें धवन ने रवि बिश्नोई की जगह मौका दिया और बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने दोनों हाथों से इस मौके को लपकते हुए शानदार प्रर्दशन किया।
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और संजू सैमसन इस समय शानदार फॉर्म में हैं। श्रेयस और ईशान ने रविवार को रांची में वनडे में अपना सबसे बड़ा स्कोर 113* और 93 रन बनाए हैं। वहीं सैमसन ने इस सीरीज में नाबाद 86 और 30 रन की पारियां खेली हैं।
ड्रीम 11- संजू सैमसन, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, शिखर धवन, शुभमन गिल, डेविड मिलर, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, केशव महाराज, कगिसो रबाडा।
कप्तान -संजू सैमसन
उपकप्तान - डेविड मिलर
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आवेश खान।
दक्षिण अफ्रीका: यानेमन मलान, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज (कप्तान), ब्योर्न फोर्चूइन, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे।
Updated on:
11 Oct 2022 10:51 am
Published on:
11 Oct 2022 10:43 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
