
नई दिल्ली। केपटाउन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक तो भारतीय टीम को रोहित शर्मा के रूप में एक मात्र झटका लगा। लेकिन लंच के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। लंच के समय भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 76 रन था। लेकिन लंच के बाद भारत को दो झटके तुरंत लगे। चेतेश्वर पुजारा (26) और आर अश्विन (12) रन बना कर फिलेंडर के शिकार बने। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रिद्धिमान साहा बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। इससे पहले मैच के पहले दिन के स्कोर तीन विकेट पर 28 से आगे खेलते हुए भारतीय टीम को पहले सत्र में रोहित शर्मा के रूप में एक और झटका लगा। रोहित शर्मा 11 रन बना कर रबाडा की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। अभी क्रीज पर हार्दिक पांड्या (24) रन बना कर खेल रहे हैं। भुवनेश्वर को अभी अपना खाता खोलना बाकी है।
अब सारा दारोमदार हार्दिक पर
पांच मुख्य बल्लेबाजों के साथ खेल रही भारतीय टीम के सात प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके है। ऐसे में अब टीम इंडिया के स्कोर को आगे बढ़ाने की सारी जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या पर आ टिकी है। हार्दिक अभी आक्रमक तरीक से खेल रहे हैं।
उम्मीद पर खड़े नहीं उतरे रोहित शर्मा
पहले दिन का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 28 रनों पर करने वाली भारतीय टीम को रोहित और पुजारा से ही उम्मीदे थीं। इस जोड़ी ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन रोहित बीच में ही पुजारा का साथ छोड़ गए। वह कागिसो रबादा की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए। इसके बाद हालांकि पुजारा और अश्विन ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने अभी तक 19 रन जोड़ लिए हैं।
ऐसी थी दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी
इससे, पहले भारतीय गेंदबाजों ने पहले दिन दक्षिण अफ्रीका को 286 रनों पर सीमित कर दिया था। उसके लिए अब्राहम डिविलियर्स 65 और फाफ डु प्लेसिस 62 रन बनाए। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट चटकाए। मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।
Published on:
06 Jan 2018 05:02 pm
