29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / PAK A vs SL A: सांसे रोक देने वाले मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया, तीसरी बार जीता राइजिंग स्टार्स का खिताब

PAK A vs SL A: सांसे रोक देने वाले मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया, तीसरी बार जीता राइजिंग स्टार्स का खिताब

Pakistan A vs Sri Lanka A: पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने 9 विकेट गंवाने के बाद भी शानदार जीत दर्ज की। 198 रन पर 9 विकेट गिरने के बावजूद आखिरी जोड़ी ने कमाल कर दिया और पाकिस्तान के हाथ से खिताब छीन लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 29 Nov 2026, 11:00 PM IST

Sri Lanka A Cricket team

श्रीलंका ए टीम (फोटो- ACC)

Pakistan A vs Sri Lanka A Highlights: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका ए की टीम ने पाकिस्तान ए को रोमांचक मुकाबले में हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया। इससे पहले 2017 में उसने भारत और 2018 में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट गंवाकर 216 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 30 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 175 रन बना लिए थे और जीत आसान लग रही थी लेकिन 198 रन के स्कोर पर 3 विकेट ने पाकिस्तान की वापसी करवा दी।

समराकून ने जिताया मैच

श्रीलंका ए ने 198 रन के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए और यहां से उनकी जीत मुश्किल लग रही थी। लेकिन ओवर 10 से ज्यादा बचे हुए थे और रन सिर्फ 19 चाहिए थे। ऐसे में यहां ने लहिरू समराकून ने गरुका संकेत के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और श्रीलंका A को 41.3 ओवर में चैंपियन बना दिया। समराकून 15 रन बनाकर नाबाद रहे, तो गरुका ने 4 रन की पारी खेली।

इससे पहले पाकिस्तान टीम के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और माज सदाकत सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद शामिल हुसैन और शाहजैब खान ने दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। शामिल हुसैन 40 रन बनाकर आउट हुए, तो शाहजैब ने 60 रन की पारी खेली। उसके बाद हसन नवाज 9, फरहान यूसुफ 7 और मोहम्मद इमरान रंधावा 2 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, कप्तान अब्दुल समद के 33 और विकेटकीपर बल्लेबाज रोहेल नजीर के 37 रन और आखिर में सुफियान मुकीम के 16 रनों की मदद से पाकिस्तान ए की टीम 216 रन तक पहुंचने में सफल रही।

आखिरी रन तक दिखी कांटे की टक्कर

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। सिनेत जयवर्धने 38 रन के स्कोर पर आउट हुए, तो लसित क्रॉसपुले 60 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद कप्तान पवन रत्नायके और निशान मदुष्का के बीच 80 रन की साझेदारी ने पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दीं। लेकिन निपुण धनंजय बिना खाता खोले आउट हो गए और फिर जनिथ लियानगे और रविंद्र फर्नांडो भी सस्ते में पवेलियन लौट गए।

श्रीलंका ए टीम ने 30 ओवर में 175 रन बना लिए थे और उसके 5 विकेट गिरे थे। यहां से जीत आसान लग रही थी, लेकिन इसके बाद अगले 25 रन के भीतर चार विकेट गिर गए। रविंद्र फर्नांडो, निशान मधुशंका, विजयकांत और वानुजा सहान आउट होकर पवेलियन लौट गए। 36.4 ओवर तक श्रीलंका ने 198 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे और यहां से उसकी हार तय लग रही थी। लेकिन फिर लाहिरू समरकून ने गुरुका संकेत के साथ मिलकर पारी को संभाला और श्रीलंका को जीत दिला दी।