ओवरटन और सैम करन ने मिलकर 8वें विकेट के लिए रिकॉर्ड 51 रन की साझेदारी की। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ, जब किसी टीम ने 8वें विकेट के लिए 50 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की हो। इससे पहले 2011 में साउथ अफ्रीका ने 8वें विकेट के लिए अटूट 64 रन की साझेदारी की थी। ओवरटन लय में लग रहे थे और उन्होंने 19.2 ओवर तक 3 छक्के उड़ा दिए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से आखिरी ओवर डाल रहे जैक एडवर्ड्स ने तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर रखी, जो लीगल गेंद थी, लेकिन जेमी ओवरटन वाइड की मांग लेकर अंपायर के पास पहुंचे और फिर मिचेल मार्श से भिड़ गए।