29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / AUS vs ENG: मिचेल मार्श का टी20I में तूफानी शतक, जोश इंग्लिस और आरोन फिंच की बराबरी की, बनाए कई रिकॉर्ड

AUS vs ENG: मिचेल मार्श का टी20I में तूफानी शतक, जोश इंग्लिस और आरोन फिंच की बराबरी की, बनाए कई रिकॉर्ड

Mitchell Marsh T20I Records: मिचेल मार्श ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक जड़कर कई रिकॉर्ड बनाए। जानें टी20I में उनके शतकों और छक्कों से जुड़े खास रिकॉर्ड।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 29 Nov 2026, 7:49 PM IST

Mitchell Marsh Latest update

मिचेल मार्श। (Photo- IANS)

Mitchell Marsh: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने शानदार शतक जड़ा, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इंग्लैंड से मिले 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 174 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने 7 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ इंग्लिश टीम ने सीरीज में 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 2 दिसंबर को कैनबरा में खेला जाएगा।

जोश इंग्लिस और आरोन फिंच के रिकॉर्ड की बराबरी

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टी20 इंटरनेशनल में महज 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। हालांकि, वह 57 गेंदों पर 9 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 119 रन बनाकर आउट हो गए। इस शतक के साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में जोश इंग्लिस और आरोन फिंच के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस और आरोन फिंच के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2-2 शतक दर्ज हैं।

फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम है। उन्होंने इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए 5 शतक जड़े हैं। इसके अलावा, मिचेल मार्श जोश इंग्लिस के बाद तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी बन गए हैं।

बतौर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टी20I में सबसे ज्यादा शतक

मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया की ओर से बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम अब दो शतक दर्ज हैं, जबकि आरोन फिंच और शेन वॉटसन ने बतौर कप्तान एक-एक शतक लगाया है।

टी20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बने मार्श

मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब तक 130 छक्के दर्ज हैं। इस सूची में ग्लेन मैक्सवेल 150 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, आरोन फिंच ने 125 और डेविड वॉर्नर ने 122 छक्के लगाए हैं। टिम डेविड के नाम टी20 इंटरनेशनल में 85 छक्के दर्ज हैं।