29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / PAK A vs SL A: फाइनल में तहस-नहस हुई पाकिस्तान की बल्लेबाजी, 6 बैटर्स से पार नहीं हुआ दहाई का भी आंकड़ा

PAK A vs SL A: फाइनल में तहस-नहस हुई पाकिस्तान की बल्लेबाजी, 6 बैटर्स से पार नहीं हुआ दहाई का भी आंकड़ा

Rising Stars Asia Cup 2026 Final: राइंजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा है। टीम के 6 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 29 Nov 2026, 7:40 PM IST

Sri lanka A Team

श्रीलंका ए टीम (फोटो- ACC)

Pakistan A vs Sri Lanka A Update: दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ए ने श्रीलंका ए के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाज करते हुए टीम के 4 बल्लेबाजों ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं लेकिन 6 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सके और पूरी टीम 50 ओवर में 9 विकेट गंवाने के बाद 216 रन ही बना सकी।

पाक ए की शुरुआत हुई खराब

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 216 रन बनाए। सलामी जोड़ी पहले विकेट के लिए सिर्फ 13 रन जुटा सकी। माज सदाकत महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद साहिबजादा खान ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शामल हुसैन के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। हुसैन 43 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद साहिबजादा खान ने हसन नवाज के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 रन, जबकि कप्तान अब्दुल समद के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 144 के स्कोर तक पहुंचा दिया। कप्तान समद 43 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि टीम ने 167 के स्कोर तक 8 विकेट गंवा दिए। इस बीच साहिबजादा भी आउट हो गए, जिन्होंने 4 चौकों के साथ 60 रन की पारी खेली।

9वें विकेट के लिए हुई 46 रन की साझेदारी

यहां से सुफयान मोकिम ने रोहेल नजीर के साथ नौवें विकेट के लिए 46 रन जोड़कर टीम को किसी तरह 200 के पार पहुंचाया। नजीर ने 43 गेंदों में 37 रन बनाए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। श्रीलंकाई खेमे से रविंदु फर्नांडो और गरुका संकेथ ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि वानुजा सहान ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, निपुण धनंजय ने 1 विकेट हासिल किया। पाकिस्तान पांचवीं बार राइजिंग स्टार्स एशिया कप का फाइनल खेल रहा है, जबकि श्रीलंका का यह चौथा फाइनल है। श्रीलंका की टीम दो बार चैंपियन बनी है तो पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है और 3 बार खिताब जीत चुकी है।