13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऋषभ पंत की गैर जिम्मेदाराना बैटिंग पर बोले राहुल द्रविड़-‘बात करूंगा उससे’

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए जिसपर टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का रिएक्शन आया है। ऋषभ पंत टेस्ट मैच की पिछली 13 पारियों में कुछ खास नहीं कर सके हैं।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Jan 07, 2022

india_vs_south_africa_rahul_dravid_on_rishabh_pant_shot_selection.jpg

Rahul Dravid on Rishabh Pant

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने इंडिया को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। टीम इंडिया को मिली इस हार के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की फॉर्म को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। ऋषभ पंत बार-बार जिस तरह से गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो रहा हैं उससे फैंस काफी ज्यादा आहत हैं। वहीं अब पंत को लेकर टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस लेवल के क्रिकेट में लगातार सफलता का स्वाद चखने के लिए उन्हें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

राहुल द्रविड़ ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'एक मायने में, हम जानते हैं कि ऋषभ सकारात्मक रूप से खेलता है। उसका खेलने का अपना स्टाइल है और इससे उसे थोड़ी सफलता भी मिली है। लेकिन हां, निश्चित रूप ऐसा वक्त होगा जब हम उनसे इस बारे में बात करेंगे। बात सिर्फ इतनी है कि उस तरह से खेलने के लिए सही वक्त क्या हो।'

राहुल द्रविड़ ने आगे कहा, 'कोई भी ऋषभ को सकारात्मक खिलाड़ी या आक्रामक खिलाड़ी ना बनें ऐसा नहीं कहने वाला है, लेकिन कभी-कभी ऐसा करने के लिए यानी उस तरह का क्रिकेट खेलने के लिए समय चुनने का सवाल होता है। जब आप क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे हों तो यही सलाह रहती है कि आप खुद को थोड़ा अधिक वक्त दें।'

बता दें कि ऋषभ पंत पिछली टेस्ट मैच की पिछली 13 पारियों में 4, 41, 25, 37, 22, 2, 1, 9, 50, 34, 8, 17 और 0 रन बनाए हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी दोनों टेस्ट मैचों में उनका बल्ला खामोश ही रहा है। भारत के साउथ अफ्रीका दौरे की बात करें तो तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने यह मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। अगला और अंतिम मुकाबला 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग