3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs SL Dream 11 prediction: रोहित शर्मा बन सकते हैं मैच के हीरो, इन खिलाड़ियों को करें अपनी ड्रीम टीम में शामिल

India vs Sri Lanka 2nd T20I: भारत और श्रीलंका के बीच धर्मशाला के मैदान पर दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में एक बार फिर टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतने की प्रबल दावेदार है। श्रीलंका के लिए हर हाल में इस मुकाबले में जीत जरूरी है।
2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Feb 26, 2022

India vs Sri Lanka IND vs SL Dream 11 prediction

India vs Sri Lanka

IND vs SL Dream 11 prediction: भारत धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज में दूसरे T20I में श्रीलंका से भिड़ेगा। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाना चाहेगी। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 62 रनों से शिकस्त दी थी। ऐसे में श्रीलंकाई टीम के लिए भारत को हरा पाना आसान नहीं रहने वाला है। टीम इंडिया हाल के क्रिकेट में शानदार क्रिकेट खेल रही है, अपने पिछले दस टी20 मैचो में टीम इंडिया को जीत मिली है ऐसे में इस वक्त वो अजेय दिख रही है। दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को भारत को हराने के लिए किसी चमत्कार की ही जरुरत है।

पहले मैच में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाज का प्रदर्शन किया था। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनकर सामने आ सकते हैं। रोहित शर्मा ने पिछले मैच में लय हासिल कर ली है। लंबे समय से उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं आई है। ऐसे में दूसरे टी-20 मैच में लंकाई गेंदबाजों को रोहित शर्मा के आक्रोश का सामना करना पड़ सकता है।

Pitch Report: पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार है। ऐसे में आप अपनी टीम में ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाजों को शामिल कर सकते हैं। पिछली बार धर्मशाला में टी20 मैच 2016 में टी20 विश्व कप के दौरान खेला गया था, बारिश ने 2019 में भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज को प्रभावित किया था। मेजबान टीम ने आखिरी बार 2015 में यहां खेला था। रोहित शर्मा ने उस खेल में शतक बनाया था।

Dream Team for IND vs SL match: ईशान किशन (उपकप्तान), रोहित शर्मा (कप्तान), पी निसानका, सी असलंका, श्रेयस अय्यर, आर जडेजा, वी अय्यर, डी चमीरा, जसप्रीत बुमराह, चहल, एल कुमारा।
India Probable Playing XI: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, संजू सैमसन, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
Sri Lanka Probable Playing XI: पथुम निसानका, कामिल मिश्रा, जेनिथ लियानागे, चरित असलंका, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुष्मंत चमीरा, जेफ्री वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, लाहिरू कुमार
यह भी पढ़ें: जेसन रॉय ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI