3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women’s T20 World Cup 2026: 4 साल में 9 बार साउथ अफ्रीका का टूटा है सपना, भारत-न्यूजीलैंड ने दिया है सबसे ज्यादा बार जख्म

South Africa Cricket Defeats in ICC Events: साउथ अफ्रीका क्रिकेट के नाम अब तक सिर्फ 2 आईसीसी इवेंट की ट्रॉफी है। पिछले 4 साल में 9 बार उनका खिताब जीतने का सपना टूट चुका है।
2 min read
Google source verification
South Africa Cricket Loses in ICC Events

साउथ अफ्रीका क्रिकेट (फोटो- IANS)

South Africa Defeats in Major Cricket Tournaments: साउथ अफ्रीका ने क्रिकेट में पहली बार आईसीसी इवेंट का खिताब 1998 में जीता था, जब चैंपियंस ट्रॉफी के पहले संस्करण में उसने दिग्गज बेस्टइंडीज को मात दी थी। उससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम 1992 में आयोजित क्रिकेट वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंची थी और इंग्लैंड से उसे हार झेलनी पड़ी थी। 6 साल बाद मिनी वर्ल्डकप (चैंपियंस ट्रॉफी को कहा जाता है) का खिताब जीत साउथ अफ्रीका ने अपने जख्मों पर मरहम तो लगा लिया लेकिन उसने सोचा भी नहीं था कि अगला आईसीसी इवेंट का खिताब जीतने के लिए उसे 27 साल का लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

यूं ही नहीं लगा चोकर्स का धब्बा

साउथ अफ्रीका ने पहली बार आईसीसी इवेंट का खिताब 1998 में जीता था, जब ढाका में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के पहले संस्करण में उसने वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम 14 बार फाइनल और सेमीफाइनल में पहुंची, लेकिन खिताब से दूर रही। इस दौरान उसे अगले 14 आईसीसी टूर्नामेंट्स में से 12 के सेमीफाइनल से ही बाहर होना पड़ा।

साउथ अफ्रीका 1992, 1999, 2007, 2015 और 2023 के वनडे वर्ल्डकप सेमीफाइनल हार चुका था। इसके अलावा 2009 और 2014 के मेंस टी20 वर्ल्डकप सेमीफाइनल में भी उसे हार झेलनी पड़ी थी। 2024 के मेंस टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में भी तो वह भारतीय टीम से हार गई। जिसके बाद टीम पर चोकर्स का धब्बा लग गया। आखिरकार 2025 में टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब जीता और लंबे समय से चला आ रहा सूखा खत्म किया।

साउथ अफ्रीका की महिला टीम का हाल

पुरुष टीम की तरह महिला टीम का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। साउथ अफ्रीका की महिला टीम का भी पिछले कुछ वर्षों में कई बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना टूटा है। 2023 वूमेंस टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया। इसके बाद 2024 वूमेंस टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में न्यूजीलैंड ने उसे मात दी।

2025 में वूमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया। उसी साल अंडर-19 वूमेंस क्रिकेट वर्ल्डकप के फाइनल में भी भारत ने उसे शिकस्त दी। अब वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर उसके खिताब जीतने के सपने को एक बार फिर तोड़ दिया। इस तरह पिछले चार वर्षों में साउथ अफ्रीका का आईसीसी इवेंट जीतने का सपना नौवीं बार टूटा है।

सालटूर्नामेंटपरिणामविरोधी टीम
2023टी20 वूमेंस वर्ल्ड कप फाइनलहारऑस्ट्रेलिया
2024टी20 वूमेंस वर्ल्ड कप फाइनलहारन्यूजीलैंड
2025वनडे वर्ल्ड कप फाइनलहारभारत
2025अंडर-19 वूमेंस वर्ल्ड कप फाइनलहारभारत
2026टी20 वूमेंस वर्ल्ड कप सेमीफाइनलहारइंग्लैंड

साउथ अफ्रीका की पुरुष टीम का हाल

इस दौरान सबसे ज्यादा जख्म भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को दिए हैं। भारत ने 2024 मेंस टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया। इसके बाद भारतीय महिला टीम ने 2025 वूमेंस अंडर-19 वर्ल्डकप और 2025 वूमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी साउथ अफ्रीका को मात दी। वहीं न्यूजीलैंड ने 2024 वूमेंस टी20 वर्ल्डकप के फाइनल, 2025 मेंस चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और 2026 मेंस टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया।

सालटूर्नामेंटपरिणामविरोधी टीम
2023वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनलहारऑस्ट्रेलिया
2024मेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनलहारभारत
2025चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनलहारन्यूजीलैंड
2025WTC फाइनलजीतऑस्ट्रेलिया
2026टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनलहारन्यूजीलैंड