3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENGW vs SAW: साउथ अफ्रीका की एक गलती पड़ी भारी, 2 साल में 5वीं बार टूटा वर्ल्डकप जीतने का सपना

Women's T20 World Cup 2026: इंग्लैंड क्रिकेट टीम आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। केनिंग्टन ओवल के मैदान पर टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 40 रनों से हराया।
2 min read
Google source verification
England Women vs South Africa Women

इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को हराया (फोटो- T20 World Cup 2026 X)

Women's T20 World Cup 2026, ENGW vs SAW: वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही साउथ अफ्रीका का एक बार फिर वर्ल्डकप जीतने का सपना टूट गया। इससे पहले 2025 में खेले गए वूमेंस वनडे वर्ल्डकप के फाइनल में उसे भारतीय टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 2024 के मेंस टी20 वर्ल्डकप के खिताबी मुकाबले में रोहित शर्मा एंड कंपनी ने शिकस्त दी थी।

साइवर-ब्रंट-हीदर नाइट ने छीना मैच

इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार की बड़ी वजह साउथ अफ्रीका की अपनी गलतियां रहीं। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की गेंदबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने अपने घर में खेल रही इंग्लैंड की तीन विकेट सिर्फ 30 रन पर गिरा दिए। लेकिन इसके बाद नेट साइवर-ब्रंट और हीदर नाइट की साझेदारी को तोड़ने में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा।

23 रन रन गिर गए थे 3 विकेट

23 रन पर तीन विकेट गंवाने वाली इंग्लैंड ने 156 रन पर अपना चौथा विकेट खोया। इस दौरान नेट साइवर-ब्रंट ने 47 गेंदों में 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 75 रन बनाए, जबकि हीदर नाइट 19वें ओवर में आउट हुईं। उन्होंने भी 47 गेंदों में 58 रनों की शानदार पारी खेली। इन दोनों की पारियों ने ही साउथ अफ्रीका को मुकाबले से काफी दूर कर दिया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 169 रन बनाए। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी।

आपको बता दें कि भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना साउथ अफ्रीका ने ही तोड़ा था। ग्रुप स्टेज में भारत को हराकर उसने अगले दौर में जगह बनाई थी। हालांकि सेमीफाइनल में वह अपने उसी प्रदर्शन को दोहराने में असफल रही।साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट सिर्फ 17 रन ही बना सकीं, जबकि ताज़मिन ब्रिट्स ने 51 रनों की पारी खेली। लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका।

अब खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऑस्ट्रेलिया आठ बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन है, जबकि इंग्लैंड ने 2009 में खेले गए पहले वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद से इंग्लैंड लगातार ट्रॉफी जीतने में नाकाम रहा है।

2 साल में 5 बार टूटा सपना

ये पिछले 2 साल में चौथा मौका है जब साउथ अफ्रीका वर्ल्डकप जीतने से चूक गई है। 2024 के टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में भारतीय टीम से हारी थी। 2025 में अंडर 19 टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में भी भारतीय टीम से हारी। 2025 में वूमेंस वर्ल्डकप के फाइनल में टीम इंडिया ने हराया और 2024 वूमेंस टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में न्यूजीलैंड ने मात दी। इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल और 2026 के टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार झेलनी पड़ी थी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Women's T20 World Cup 2026