IND vs SL: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। इस पिच पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पिछले वनडे में 645 से ज्यादा रन बने थे। वहीं मंगलवार को गुवाहाटी में बारिश की कोई संभावना नहीं है इसलिए एक पूरा वनडे मैच का लुत्फ जरूर उठाया जा सकेगा।
India vs Srilanka 1st ODI Pitch and Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में कब्जा जमाने के बाद भारत वनडे में भी विजयी शुरुआत करना चाहेगी। वहीं श्रीलंका की टीम टी20 की हार को भुलाकर इस सीरीज में अच्छी शुरुआत करना चाहेगा। भारत के लिए इस सीरीज में सभी सीनियर खिलाड़ियों की वापसी होने जा रही है। आइए मैच से पहले आपको गुवाहाटी की पिच और मौसम के बारे में बताते हैं।
बरसापारा की पिच -
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच इस मैदान में खेले गए पिछले अंतरराष्ट्रिय टी20 मुकाबले में 400 से ज्यादा रन बने थे। इसी मैदान पर साल 2018 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए वनडे मैच में 645 से ज्यादा रन बने थे। तब भारत ने 322 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी। तब से अब तक इस मैदान पर कोई भी वनडे मुकाबला नहीं खेला गया है। भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले वनडे में जो टीम टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करेगी वह फायदे में रहेगी।
गुवाहाटी का मौसम -
गुवाहाटी में ज़्यादातर बादल छाए रहते हैं। मंगलवार को यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है इसलिए एक पूरा वनडे मैच का लुत्फ जरूर उठाया जा सकेगा। तापमान की बात करें तो गुवाहाटी में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं। यह मैच रात तक चलेगा ऐसे में डियू फक्टर बहुत मायने रखेगा।
हेड टू हेड -
भारत का श्रीलंका के खिलाफ वनडे में अच्छा रिकॉर्ड है। दोनों देशों के बीच अबतक 162 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 93 मैच में जीत हासिल की है,। वहीं श्रीलंका को 57 में सफलता मिली है। 11 मैच बेनतीजा रहे हैं और एक मैच टाई हुआ है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच 1979 में खेला गया था। इस मैच में श्रीलंका ने 47 रनों से जीत दर्ज की थी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथूम निशांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, वानिंदू हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, कसुन राजिता, लहिरू कुमारा, जेफरी वांडरसे।