5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे आज, जाने कब कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं मैच

IND vs SL When and where to watch: भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

2 min read
Google source verification
ind_vs_sll.png

India vs Srilanka 1st ODI Live streaming: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहले मुक़ाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में कब्जा जमाने के बाद भारत वनडे में भी विजयी शुरुआत करना चाहेगी। वहीं श्रीलंका की टीम टी20 की हार को भुलाकर इस सीरीज में अच्छी शुरुआत करना चाहेगा। भारत के लिए इस सीरीज में सभी सीनियर खिलाड़ियों की वापसी होने जा रही है। तो आइए जानते हैं कब, कहां और कैसे देख सकते हैं इस सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग -

IND vs SL 1st ODI: कब होगा भारत और श्रीलंका के बीच मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच यह वनडे मुकाबला 10 जनवरी यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

IND vs SL 1st ODI: कहां होगा भारत और श्रीलंका के बीच मैच?
भारत बनाम श्रीलंका वनडे मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs SL 1st ODI: कब शुरू होगा भारत और श्रीलंका का मुकाबला?
भारत और श्रीलंका का वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 1.00 बजे होगा।

IND vs SL 1st ODI: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

IND vs SL 1st ODI: फ्री में कैसे देख सकते हैं भारत-श्रीलंका के बीच पहले टी20 मैच का लाइव प्रसारण?
भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच को डीडी स्पोर्ट्स पर डीडी फ्री डिश प्लेटफॉर्म के माध्यम से फ्री में देख सकते हैं।

IND vs SL 1st ODI: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।