
भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज खेली जा सकती है। (photo - BCCI)
India vs Sri Lanka Live Streaming 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला आज खेला जाएगा। श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो के आर प्रेमदास स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव लंबे समय के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे।
टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद भारत की की नजर वनडे सीरीज पर कब्जा जमाने पर होंगी। लेकिन टी20 की तरह वनडे मुक़ाबले शाम को नहीं खेले जाएंगे। इन मुकाबलों के समय में बदलाव हुआ है। तो आइए जानते हैं आप कब कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं यह सीरीज -
IND vs SL: कब खेला जाएगा श्रीलंका और भारत के बीच पहला वनडे मैच?
श्रीलंका और भारत का पहला वनडे मुक़ाबला 2 अगस्त यानि आज शुक्रवार को खेला जाएगा।
IND vs SL: कहां खेला जाएगा श्रीलंका और भारत के बीच पहला वनडे मैच?
श्रीलंका और भारत का पहला वनडे मुक़ाबला कोलम्बो के आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs SL: कब शुरू होगा श्रीलंका और भारत के बीच पहला वनडे मैच?
श्रीलंका और भारत का पहला वनडे मुक़ाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 2 बजे होगा।
IND vs SL: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे श्रीलंका vs भारत वनडे सीरीज के मुक़ाबले?
श्रीलंका और भारत की वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप सोनी स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
IND vs SL: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।
IND vs SL: फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
सोनी लिव ऐप पर इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में सोनी लिव एप इंस्टॉल करके फ्री में मैच देख सकते हैं।
Published on:
02 Aug 2024 10:15 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
