22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Manav Suthar ने इंग्‍लैंड में मचाया धमाल, काउंटी क्रिकेट में लिया पहला 5 विकेट हॉल

Manav Suthar maiden fifer: मानव सुथार ने काउंटी चैंपियनशिप में समरसेट के खिलाफ वारविकशायर के लिए अपना पहला पांच विकेट हॉल लेकर धमाल मचा दिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 22, 2026

Manav Suthar maiden fifer in County fixture

भारतीय स्पिनर मानव सुथार (Photo - Cricbuzz)

Manav Suthar maiden fifer in County fixture: राजस्‍थान के श्री गंगानगर के रहने वाले युवा खिलाड़ी मानव सुथार इन दिनों इंग्‍लैंड में काउंटी चैंपियनशिप खेल रहे हैं। जहां उन्होंने समरसेट के खिलाफ काउंटी मैच में वारविकशायर के लिए पहला पांच विकेट हॉल लिया है। टॉन्टन के कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड में खेले जा रहे इस मैच की पहली पारी में उन्‍होंने वारविकशायर के लिए 18 ओवर चार मेडन के साथ 50 रन देकर दो विकेट निकाले तो दूसरी पारी में 46.5 ओवर में 14 मेडन ओवर के साथ 100 रन देकर पांच विकेट हॉल अपने नाम किया।

पहली पारी में महज 208 पर सिमटी समरसेट

मैच की बात करें तो समरसेट ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी चुनी। लेकिन, उसकी पहली पारी कुछ खास नहीं रही। समरसेट की पूरी टीम सिर्फ 208 रन पर ढेर हो गई। समरसेट के लिए लेविस गोल्‍डवर्थी ने सबसे ज्‍यादा 90 रन की पारी खेली। उनके अलावा अन्‍य कोई बल्‍लेबाज 40 के आंकड़े को नहीं छू सका। वारविकशायर की ओर से ब्‍यू वेबस्‍टर ने 4 विकेट तो इथन बम्‍बर, नाथन गिलक्रिस्‍ट और मानव सुथार ने दो-दो विकेट चटकाए।

मानव ने बल्‍ले से भी दिया योगदान

इसके जवाब में वारविकशायर ने अपनी पहली पारी में 330 रन बनाते 122 रन की बढ़त हासिल की। उसके लिए डन मौसले, सैम हैन और ब्‍यू वेबस्‍टर क्रमश: 54, 68 और 64 रन की पारी खेली। वहीं, जॉर्डन थॉम्‍पसन ने 31 तो मानव सुथार ने 28 रन बनाए। समरसेट के लिए अल्फी ओगबोर्न ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट लिए।

मानव ने झटके पांच विकेट

समरसेट ने अपनी दूसरी पारी में 435 रन बनाते हुए 22 जून सोमवार को मैच के चौथे दिन वारविकशायर के सामने 313 रन का लक्ष्‍य रखा है। समरसेट की ओर से थॉमस रेव ने 149 और क्रेग ओवरटन ने 111 रन की शतकीय पारियां खेली हैं। वहीं, वारविकशायर के लिए मानव सुथार ने सबसे ज्‍यादा पांच विकेट झटके हैं।

313 रन के लक्ष्‍य का पीछा कर रही वारविकशायर

313 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी वारविकशायर ने अपनी दूसरी पारी में चौथे दिन दूसरे सेशन में 8 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 18 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। रॉबर्ट याट्स 2 रन और जेन मलिक 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।