22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम घोषित, कप्तान समेत बदल गई आधी टीम

Ireland squad for IND vs IRE Series: भारत और आयरलैंड के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टी20 अंतरराष्‍ट्रीय सीरीज के लिए क्रिकेट आयरलैंड ने टीम घोषित कर दी है। पहली बार लोर्कन टकर को टीम की कमान सौंपी गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 22, 2026

Ireland squad for IND vs IRE Series

आयरलैंड की टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Ireland squad for IND vs IRE Series: आयरलैंड ने भारत के खिलाफ आगामी दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अपनी 14 सदस्‍यीय टीम का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट आयरलैंड ने लोर्कन टकर नए टी20 कप्तान बनाया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के टी20 अंतरराष्‍ट्रीय कप्तान का पद छोड़ दिया था। उनके साथ टीम में आधा दर्जन बदलाव किए गए हैं। इस सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को बेलफास्‍ट में खेला जाएगा।

स्टर्लिंग समेत आधा दर्जन खिलाड़ी चोट के चलते बाहर

इंजरी की वजह से 6 खिलाड़ी भारत के खिलाफ सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। आयरलैंड के सबसे अनुभवी बल्‍लेबाज स्टर्लिंग पिंडली में चोट के कारण बाहर हैं। वहीं, आईपीएल खेल चुके जोश लिटिल को स्ट्रेस फ्रैक्चर है। मार्क एडेयर की रेक्टस की मसल फट गई है। कर्टिस कैंपर के हाथ में फ्रैक्चर है तो बैरी मैकार्थी का एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट फट गया है। जबकि जॉर्डन नील के कंधे और पैर में इंजरी है।

3 खिलाड़ी पहली बार राष्‍ट्रीय टीम में शामिल

रूबेन विल्सन, मैथ्यू होलार्ड और जय मूंद्रा को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की राष्‍ट्रीय टीम में जगह मिली है। बता दें कि विल्सन पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में एकमात्र टेस्ट में आयरलैंड के लिए अपना टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं। अब ये देखना दिलचस्‍प होगा कि इन तीन में से किस-किसको भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्‍ट्रीय में डेब्‍यू का मौका मिलता है।

भारत को बताया टी20 का पावरहाउस

क्रिकेट आयरलैंड ने बयान जारी कर कहा कि टी20 क्रिकेट में भारत एक पावरहाउस है। हम खुशकिस्मत हैं कि हम अपने नए सत्र का आगाज भारत जैसी बड़ी टीम खिलाफ कर रहे हैं। हमारी टीम के लिए इससे मुश्किल कोई चुनौती नहीं हो सकती है। आईपीएल से आने पर बेशक ऐसे खिलाड़ी होंगे, जो इंटरनेशनल क्रिकेट पर सीधा असर डालना चाहेंगे। हमें उम्मीद है कि हम उनकी पार्टियों में से कुछ को खराब कर सकते हैं।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम

लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, गैरेथ डेलानी, बेन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, स्टीफन डोहेनी, गेविन होए, मैथ्यू होलार्ड, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, लियाम मैकार्थी, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन।