22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए इंग्लैंड ने भी घोषित की टीम, कार्स और ओवरटन बाहर

England Team announce: आयरलैंड के बाद भारत के खिलाफ आगामी T20I सीरीज के लिए इंग्‍लैंड ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम अनकैप्ड युवा ऑलराउंडर ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार राष्‍ट्रीय टीम में जगह दी गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 22, 2026

England Team for IND vs ENG Series

इंग्‍लैंड की टीम। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

England Team for IND vs ENG Series: भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए इंग्‍लैंड ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लिश टीम पहली बार युवा ऑलराउंडर ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को जगह दी गई है। ईसीबी ने इस घरेलू सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों की टीम चुनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला टी20 चेस्टर-ले-स्ट्रीट, रिवरसाइड ग्राउंड में एक जुलाई को खेला जाएगा। ये सीरीज आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के बाद खेली जानी

कार्स और ओवरटन चोट के चलते हुए बाहर

ऑलराउंडर जेम्स कोल्स के अलावा जॉर्डन कॉक्स, सन्नी बेकर और साकिब महमूद भी टीम शामिल किया गया है। ये तीनों आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाली टीम में हुए बड़े बदलावों को दर्शाते हैं। ब्राइडन कार्स और जेमी ओवरटन इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वे चोटों के कारण उपलब्ध नहीं हैं।

कोल्‍स को शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

जेम्स कोल्स को पहली बार नेशनल टीम में शामिल करने को लेकर इंग्लैंड पुरुष राष्‍ट्रीय टीम के चयनकर्ता मार्कस नॉर्थ ने कहा कि जेम्स एक रोमांचक खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले 12 महीनों में इंग्लैंड लायंस के साथ और घरेलू और विदेशों में हुई T20 प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। इसी वजह से उन्‍हें टीम में जगह दी गई है।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम

हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज

मैचतारीखस्थानसमय (IST)
पहला टी201 जुलाई 2026 (बुधवार)चेस्टर-ले-स्ट्रीटरात 10:00 बजे
दूसरा टी204 जुलाई 2026 (शनिवार)मैनचेस्टरशाम 7:00 बजे
तीसरा टी207 जुलाई 2026 (मंगलवार)नॉटिंघमरात 10:00 बजे
चौथा टी209 जुलाई 2026 (गुरुवार)ब्रिस्टलरात 10:00 बजे
पांचवां टी2011 जुलाई 2026 (शनिवार)साउथम्पटनशाम 7:00 बजे

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज

मैचतारीखस्थानसमय (IST)
पहला वनडे14 जुलाई 2026 (मंगलवार)बर्मिंघमदोपहर 3:30 बजे
दूसरा वनडे16 जुलाई 2026 (गुरुवार)कार्डिफशाम 5:30 बजे
तीसरा वनडे19 जुलाई 2026 (रविवार)लॉर्ड्सदोपहर 3:30 बजे