22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I में भारत के लिए करेंगे डेब्यू तो संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा कौन होगा बाहर?

Vaibhav Suryavanshi India Debut: वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मुकाबले भारत के लिए डेब्‍यू कर सकते हैं। अगर, ऐसा हुआ तो संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा में से किसका पत्‍ता कट सकता है। आइये जानते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 22, 2026

Vaibhav Suryavanshi India Debut

वैभव सूर्यवंशी (फोटो सोर्स: IANS)

Vaibhav Suryavanshi India Debut in 1st T20I vs Ireland: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जबरदस्‍त प्रदर्शन के चलते वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 94 रनों की तूफानी पारी खेलकर ये साबित कर दिया है कि वह अभी भी शानदार फॉर्म में हैं। यही वजह है कि पूर्व क्रिकेटरों का एक धड़ा 15 साल युवा सलामी बल्‍लेबाज के आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत के लिए डेब्‍यू की वकालत कर रहा है। वहीं, कुछ क्रिकेटर उन्‍हें डेब्‍यू से पहले भारतीय सीनियर टीम के साथ समय बिताने और माहौल में ढलने के लिए इंतजार की बात कर रहे हैं। अगर वैभव का डेब्‍यू होता है तो पहले से सेट ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से किसको बाहर किया जाएगा?

डेब्‍यू करते ही तोड़ देंगे सचिन का रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के विस्‍फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी को लेकर कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह आयरलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में भारत के लिए डेब्यू करने वाले हैं। अगर वह 26 जून को बेलफास्ट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्‍व करते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे कम उम्र में डेब्‍यू करने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे। सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्‍यू किया था और वह 26 जून को 15 साल 91 दिन के होंगे।

सूर्यवंशी के लिए सैमसन या अभिषेक कौन होगा बाहर?

वैभव सूर्यवंशी को टी20 इंटरनेशन डेब्यू कराने के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट को संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा दोनों में से किसी एक ओपनर को बाहर करना होगा। ये दोनों भारत के T20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान का हिस्सा थे। अभिषेक के लिए टूर्नामेंट ठीक-ठाक रहा, लेकिन वह अभी भी T20I रैंकिंग में नंबर-1 बैट्समैन हैं। वहीं, सैमसन ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था। सीएसके के साथ उनका डेब्यू सीजन भी शानदार रहा। गौतम गंभीर के लिए इनमें से किसी एक को चुनना मुश्किल हो सकता है।

क्‍या फिर संजू पर गिरेगी गाज?

सैमसन भारत को एक ओपनर के साथ विकेटकीपर का विकल्‍प भी देते हैं, लेकिन उनके साथ ही ईशान किशन भी टीम में मौजूद हैं, जो नंबर-3 पर विस्‍फोटक बल्‍लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग का ऑप्‍शन भी देते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वैभव के डेब्‍यू के लिए सैमसन को प्‍लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है, क्‍योंकि ऐसा पहली बार नहीं होगा।

इससे पहले भी उन्‍हें कई बार अच्‍छे प्रदर्शन के बावजूद दरकिनार किया जा चुका है। ऐसा भी हो सकता है कि संजू फिर से मिडिल ऑर्डर में लाया जाए, लेकिन ऐसे में भारतीय टीम को पांच गेंदबाज के साथ उतरना होगा। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि सूर्यवंशी किसकी जगह लेते हैं?

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए संभावित प्‍लेइंग XI

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), तिलक वर्मा (उपकप्‍तान), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।

आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्‍तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।