नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में जारी दूसरे टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। दूसरे दिन की खेल समाप्ति के समय भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 308 रन है। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 75 जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 85 रन के स्कोर पर नाबाद पवेलियन वापस लौटे। पहली पारी के आधार पर भारत इस समय इंडीज से मात्र तीन रन पीछे है। जबकि भारत के छह बल्लेबाजों को अभी खेलना बाकी है। लिहाजा भारत ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।