4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेस्टइंडीज दौरे के लिए ODI टीम का ऐलान, संजू सैमसन की वापसी, हार्दिक पंड्या बने उपकप्तान

भारतीय चयनकर्ताओं की सीनियर चयन समीती ने 16 सदस्यीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड को मौका दिया गया है। वहीं लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद चयनकर्ता द्वारा वनडे में नज़र अंदाज़ किए जाने के बाद संजू सैमसन की वापसी हुई है।

2 min read
Google source verification
sanju.png

India Vs West Indies ODI Squad: अगले महीने भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी। जहां टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मुकबाले खेलेगी। इस दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम का एलान हो गया है। वनडे टीम में विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी हुई है। वहीं हार्दिक पांड्या को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

भारतीय चयनकर्ताओं की सीनियर चयन समीती ने 16 सदस्यीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड को मौका दिया गया है। वहीं लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद चयनकर्ता द्वारा वनडे में नज़र अंदाज़ किए जाने के बाद संजू सैमसन की वापसी हुई है।

दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज
वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया पहले दो टेस्ट मैच खेलेगी। पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से खेला जाएगा। डॉमिनिका का विंडसर पार्क 12 से 16 जुलाई के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच दोनों देशों के बीच 100वां मुकाबला होगा, जो 20 जुलाई से क्वींस पार्क ओवल में होगा। ये दोनों टेस्ट मैच 2023-2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप साइकल का हिस्सा होंगे।

टेस्ट मैच के बाद वनडे सीरीज की बारी आएगी, जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है। भारत तीन मैच की वनडे श्रृंखला के साथ इस साल अक्टूबर-नवंबर में स्वदेश में होने वाले वनडे विश्व कप की अपनी तैयारी जारी रखेगा। पहला और दूसरा वनडे मैच 27 और 29 जुलाई को बारबडोस के केनिंग्सटन ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा। तीसरा वनडे मैच 1 अगस्त को ट्रिनिडाड के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी स्टेडियम में होगा। इसके बाद टी-20 सीरीज के आखिरी दो मैच अमेरिका में खेले जाएंगे।

भारतीय वनडे टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।