
IND vs ZIM 3rd ODI
IND vs ZIM 3rd ODI: भारतीय टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिंबाब्वे के दौरे पर है। वनडे सीरीज का आज तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। यह मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जाएगा, बता दें कि भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 12:45 पर शुरू होगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से बढ़त बना चुकी है। 18 अगस्त को हुए पहले वनडे मुकाबले को भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से जीता था, तो वहीं भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले को 5 विकेट से जीता और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। आइए अब आपको बताते हैं कि आप तीसरे वनडे मैच को कब और कहां लाइव देख सकते हैं
यहां देख सकतें है लाइव
भारत के जिंबाब्वे दौरे का ब्रॉडकास्ट अधिकार भारत में सोनी नेटवर्क के पास है। भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मैच का आनंद आप सोनी नेटवर्क (Sony Ten-3) पर ले सकते हैं। इसके अलावा सोनी लिव एप पर भी, आप इन तीनों मुकाबलों का लाइव प्रसारण देख पाएंगे। इसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होने की आवश्यकता होगी। साथ ही डीडी फ्री डिश के चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस मैच का फ्री में आनंद ले पाएंगे।
यह भी पढ़ें: सुरेश रैना के कोच की हालत नाजुक, क्रिकेटर ने की भावुक अपील
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम:
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर
Updated on:
22 Aug 2022 09:51 am
Published on:
21 Aug 2022 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
