13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ZIM: युजवेंद्र चहल की होगी टीम में वापसी, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs ZIM Dream 11: भारत बनाम ज़िम्बाब्वे सुपर 12 मुक़ाबले का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में उठा सकते हैं, जबकि इस मैच का प्रसारण फ्री में आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख पाएंगे।

2 min read
Google source verification
aaaaaaaaa.png

India vs Zimbabwe T20 world up 2022 Playing 11: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 42वां मुक़ाबला भारत बनाम ज़िम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। यह इस टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 का आखिरी मुक़ाबला है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जाने वाले इस मैच में भारत जीत दर्ज़ कर ग्रुप 2 की अंक तालिका के टॉप पर बने रहना चाहेगा। वहीं ज़िम्बाब्वे अपने टी20 वर्ल्ड कप का सफर जीत के साथ समाप्त करना चाहेगा।

भारत का जिम्बाब्वे के खिलाफ 5-2 का करियर रिकॉर्ड है। इस फॉर्मेट में उनका आखिरी मुकाबला 2016 में हुआ था और यह पहली बार होगा जब वे टी20 विश्व कप में भिड़ेंगे। भारत ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ बेहद रोमांचक जीत हासिल की है और वे जानते हैं कि जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं लिया जा सकता। जिम्बाबे ने पर्थ में पाकिस्तान के खिलाफ एक रन से चौंकाने वाली जीत हासिल की थी। भारत को पॉवरप्ले में शानदार शुरूआत की उम्मीद की जो टूर्नामेंट में उसे अब तक नहीं मिल पायी है। भारत को पॉवरप्ले में पाकिस्तान के खिलाफ 31/3, नीदरलैंड्स के खिलाफ 32/1, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33/2 और बांग्लादेश के खिलाफ 37/1 की शुरूआत ही मिल पायी है जो कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों की प्रतिष्ठा से न्याय नहीं करती है।

हालांकि रोहित ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अर्धशतक बनाया जबकि राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक बनाया लेकिन भारत को दोनों से एक बढ़िया साझेदारी की जरूरत होगी। विरोट कोहली बल्ले से विस्फोटक रहे हैं जबकि सूर्यकुमार यादव ने तब रन बनाये हैं जब भारत को जरूरत रही है। भारत मध्य क्रम में हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक से भी योगदान चाहेगा। भारत की गेंदबाजी उसके लिए अब तक सर्वश्रेष्ठ रही है। केवल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच को छोड़कर। युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने नयी गेंद के साथ और डेथ ओवरों में खुद को साबित किया है।

दूसरी तरफ जिम्बाब्वे सकारात्मक अंदाज में उतरेगा। आलराउंडर सिकंदर रजा अपने शानदार प्रदर्शन से टीम की ताकत रहे हैं। टीम को कप्तान क्रैग इर्विन, शान विलियम्स, वेस्ली मधेवेरे और रयान बर्ल से भी उपयोगी योगदान की उम्मीद रहेगी। मुकाबला काफी कड़ा रहेगा लेकिन भारत सेमीफाइनल की उम्मीदों के साथ मैदान में उतरेगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 -
भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

जिम्बाब्वे: वेस्ले मधेवेयरे, क्रेग इरविन (कप्तान), रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), शॉन विलियम्स, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा, रेयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, रिचर्ड एनगरवा, तेंदई चतारा, ब्लेसिंग मुजरबानी।