
India vs Australia border gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुक़ाबला ड्रा पर खत्म हुआ। अहमदाबाद में खेले गए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इस आखिरी मुक़ाबले में दोनों टीमों ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। जिसके चलते अंत तक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। इसी के साथ भारत ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है और एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया। जो ऑस्ट्रेलिया पिछले 75 साल में नहीं बना पाया।
दरअसल यह भारत की लगातार चौथी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब दोनों में से किसी एक टीम ने लगातार चार बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया है। 2016/17 में भारत में खेली गई टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 2-1 से कब्जा जमाया था। इसके बाद भारत ने 2018/19 ऑस्ट्रेलिया दौराब किया। इस सीरीज को भी भारत ने 2-1 से अपने नाम किया। 2020/21 में भारतीय टीम ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में चमत्कार किया और पहले मैच में 36 पर आउट होने के बाद स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने लगातार 4 साल टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 रही, साथ ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले संस्करण में फाइनल में पहुंची थी। अब एक बार फिर टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची गई है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चार टेस्ट सीरीज जीतना आसान बात नहीं है। भारत से पहले वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ही ऐसे दो देश हैं जिन्होंने यह कारनामना किया है। इंग्लैंड ने 1884 से 1890 के बीच ऑस्ट्रेलिया को लगातार 7 टेस्ट सीरीज में हराया था। वहीं वेस्टइंडीज़ ने 1983 से 1993 तक ऑस्ट्रेलिया को लगातार 5 टेस्ट सीरीज में हराया था।
Published on:
14 Mar 2023 12:49 pm
