
IND vs WI:भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुक़ाबला फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस सीरीज़ में अबतक खेले गए 4 मैचों में भारत 3 जीतकर 3 -1 से पहले ही सीरीज में कब्जा जमा चुका है।
इस मैच में भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा समेत 4 खिलाड़ियों को आरा दिया है। रोहित की गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। वहीं ऋषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार और सूर्यकुमार यादव को आराम दिया गया है। उनकी जगह ईशान किशन, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।
दोनों टीमों के बीच अब तक 24 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं वेस्टइंडीज ने 7 मैचों में बाजी मारी है, एक मैच बेनतीजा भी रहा है। हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी है और इस दौरे पर भी टीम इंडिया काफी शानदार लय में दिखाई दे रही थी, लेकिन इस मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -
भारत: ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अवेश खान, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज: शामराह ब्रूक्स, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन (कप्तान), डेवोन थॉमस (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, कीमो पॉल, डोमिनिक ड्रेक्स, ओबेद मैकॉय, हेडन वॉल्श, रोवमन पॉवेल।
Published on:
07 Aug 2022 08:02 pm
