4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तानी बॉलर्स का भूत बनाने वाले, इस खिलाड़ी ने की कपिल देव के 31 साल पहले बने रिकॉर्ड की बराबरी

इंडिया-श्रीलंका के बीच हुए विशाखापट्टनम वन-डे में इस खिलाड़ी ने हासिल किया यह कीर्तिमान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 20 Dec 2017, 9:50 AM IST

team india

नई दिल्ली। टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर ने श्रीलंका के खिलाफ हुए आखिरी वनडे मैच में कपिल देव के 31 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की। यह रिकॉर्ड भारत को वर्ल्डकप जिताने वाले पूर्व भारतीय कप्तान और मशहूर ऑलराउंडर कपिल देव ने बनाया था। अब इस रिकॉर्ड की बराबरी हार्दिक पांड्या ने की है। दरअसल पांड्या जब इंडिया-श्रीलंका बीच खेले जा रहे आखिरी मैच में सचिथा पाथिराना का विकेट लिया तो वह कपिल देव के बराबर पहुंच गए। इस विकेट के साथ उन्होंने इस साल का 30वां विकेट चटका। इसके अलावा इस कैलेंडर ईयर में 500 से भी ज्यादा रन बनाए।

ऐसा करने के बाद हार्दिक पांड्या कपिल देव के बाद भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए। बता दें कि कपिल देव ने 1986 में 27 मैच खेलकर बल्ले से 517 रन बनाए थे और 32 विकेट ली थी। कह सकते हैं कि इस रिकॉर्ड के बनने के बाद पांड्या में कॉन्फिडेंस आ जाएगा। जिसके साथ वह भारत के साउथ अफ्रीका दौरे पर बेहतर परफॉर्मेंस दे सकते हैं।

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने पिछले साल जनवरी में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में एक टी-20 मैच में डेब्यू किया था। उस मैच में हार्दिक पांडया ने 3-0-37-2 का गजब स्पेल डाला था। तब से हार्दिक पांड्या न सिर्फ विराट कोहली बल्कि इंडिया के चेहते भी बन गए हैं। अब उनकी असली परीक्षा साउथ अफ्रीका दौरे पर होनी है।