4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Cricket Team: बनारस के व्यापारी का बड़ा ऐलान, जानें क्यों दे रहा टीम इंडिया के खिलाड़ियों को साड़ी

बनारस के एक साड़ी व्यापारी ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को स्पेशल साड़ी भेंट करने का ऐलान किया है। यह साड़ी पूरी तरह से मेक इन इंडिया पर आधारित है। नीले रंग की इस साड़ी में बैट-बॉल, स्टंप और विश्व कप की फोटो को भी दर्शाया गया है।

2 min read
Google source verification
Team India

Team India: टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर हर कोई उन्हें अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा है। भारतीय क्रिकेट फैंस का जोश काफी हाई है। उनका उत्साह देखकर यह एक बार फिर साबित हो गया कि भारत में क्रिकेट खेल नहीं बल्कि 'जुनून' है। इसी क्रम में बनारस के एक साड़ी व्यापारी ने भारत की शानदार जीत पर क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों को एक-एक स्पेशल बनारसी साड़ी भेंट करने का निर्णय लिया है। यह साड़ी पूरी तरह से मेक इन इंडिया पर आधारित है। नीले रंग की इस साड़ी में बैट-बॉल, स्टंप और विश्व कप की फोटो को भी दर्शाया गया है, जो देखने में काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

सभी खिलाड़ियों को देंगे एक एक साड़ी

बनारसी साड़ी के कारीगर सर्वेश कुमार ने टी20 विश्व कप में दूसरी बार खिताब जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को इस शानदार जीत पर क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों को एक- एक स्पेशल बनारसी साड़ी भेंट करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि साड़ी को बनाने में 2 महीने से ज्यादा का समय लगा है। सर्वेश कुमार ने कहा, "अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं यह विश्व कप की बनी हुई साड़ी विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को बतौर उपहार दूंगा।"

बेटे को भी सीखा रहे हैं क्रिकेट

उन्होंने आगे कहा, "मैं भी जिला स्तर का क्रिकेट खिलाड़ी रह चुका हूं, बाद में व्यवसाय से जुड़ जाने के कारण खेल से दूर हो गया लेकिन आज भी मेरे रगों में क्रिकेट का जुनून है। मैं अपने बेटे को भी क्रिकेट सीखा रहा हूं। मुझे बहुत खुशी होगी अगर मेरे द्वारा बनाई गई यह बनारसी विश्व कप वाली साड़ी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी स्वीकार करेंगे।" साड़ी बनाने वाले कारीगर मुबारक अली ने कहा, "मुझ टीम इंडिया पर गर्व है और भारतीय टीम यह गिफ्ट स्वीकार करती है, तो यह हमारे लिए गर्व की बात है। भारतीय टीम तक यह साड़ी पहुंचती है, तो इससे बनारसी साड़ी का क्रेज भी बढ़ेगा।"

ये भी पढ़ें: अक्टूबर में फिर खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप, एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया, देखें पूरा शेड्यूल