
धवन ने रचा इतिहास
टीम इंडिया का वनडे क्रिकेट का इतिहास बहुत बड़ा है। कई बल्लेबाज आए और कई चले गए। कुछ ऐसे रहे जिन्होंने अलग कारनामे किए और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा दिया। खासतौर पर भारतीय भारतीय क्रिकेटरों के नाम एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज हैं। बल्लेबाजों ने वनडे क्रिकेट में हमेशा अपना दमखम दिखाया। खैर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में शिखर धवन ने अपने वनडे करियर में 800 चौके पूरे कर लिए। वो ये मुकाम हासिल करने वाले 9वें भारतीय बने हैं। इससे पहले 8 दिग्गज ये कारनामा कर चुके हैं। खैर हम आपको बताएंगे की ये कारनामा करने वाले 9 भारतीय दिग्गज कौन-कौन हैं।
800 से ज्यादा चौके लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर
1)सचिन तेंदुलकर- लिस्ट में सबसे पहला नाम क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का है। टीम इंडिया की तरफ से वो सबसे ज्यादा चौके लगा चुके हैं। तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 463 मैच खेले। उन्होंने इस दौरान 2016 चौके लगाए।
2) विराट कोहली- मौजूदा दौर के सबसे बड़ा क्रिकेटर विराट कोहली को माना जाता हैं। वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। कोहली 262 वनडे मैचों में 1159 चौके लगा चुके हैं। 126 सिक्स भी अभी तक उन्होंने अपने करियर में जड़ दिए हैं।
3) वीरेंद्र सहवाग- सहवाग का बल्ला वनडे क्रिकेट में बहुत गरजा। उन्होंने भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। सहवाग ने अपने करियर में 251 वनडे मैच खेले और 1132 चौके लगाए। उनके नाम 136 सिक्स भी हैं।
4) सौरव गांगुली- गांगुली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं और वो चौथे नंबर पर मौजूद हैं। गांगुली ने अपने करियर में 311 वनडे मैच खेले। उन्होंने 1122 चौके लगाए। उनके नाम 190 सिक्स भी हैं।
यह भी पढ़ें- T-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले 3 खिलाड़ी
5) राहुल द्रविड़- द्रविड़ को टीम इंडिया की दीवार कहा जाता था। टेस्ट के अलावा वनडे में भी उनका रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा था। आपको बता दें राहुल द्रविड़ ने अपने वनडे करियर में कुल 950 चौके लगाए।
6) युवराज सिंह- युवराज ने टीम इंडिया के लिए कई ऐतिहासिक पारियां खेली। आज भी उनकी पारियों को याद किया जाता है। उन्होंने 304 वनडे मैचों में 908 चौके लगाए।
7) रोहित शर्मा- शर्मा इस समय टीम इंडिया के कप्तान हैं। उनका क्रिकेट करियर शानदार रहा है। रोहित अभी तक 233 वनडे मैच खेल चुके हैं और 856 चौके लगा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 250 सिक्स भी जड़े हैं।
8) महेंद्र सिंह धोनी- धोनी एक दिग्गज बल्लेबाज के अलावा कप्तान भी रहे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने ICC की तीनों ट्राफी जीती। धोनी ने टीम इंडिया के लिए 350 मैच खेले और 826 चौके लगाए।
9) शिखर धवन- अब इस लिस्ट में शिखर धवन का नाम भी जुड़ गया है। धवन 155 वनडे में 805 चौके लगा चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की।
यह भी पढ़ें- शिखर धवन ने वनडे में 800 चौके किए पूरे
Published on:
27 Jul 2022 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
